फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Now you can nap in Ford's car, Ford Motor gets patent for exclusive Max Recline Seats of F-150 pickup trucks 2021 ford f150 max recline seats

फोर्ड की कार में अब आप ले सकते हैं झपकी, इस अनोखी तकनीक के लिए मिला पेटेंट, देखें वीडियो

Mon, 16 Nov 2020 03:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Now you can nap in Ford's car, Ford Motor gets patent for exclusive Max Recline Seats of F-150 pickup trucks 2021 ford f150 max recline seats
Ford Max Recline Seats - फोटो : Ford
Ford Motor (फोर्ड मोटर) को अपने F-150 पिकअप ट्रकों में दी जाने वाली रिक्लाइनिंग सीटों का पेटेंट मिल गया है। फोर्ड F-150 पिकअप ट्रक में मिलने वाली यह एक्सक्लूसिव मैक्स रिक्लाइन सीट्स बिजनेस-क्लास जैसा आराम देने का वादा करती है।
विज्ञापन

 

इन रिक्लाइनिंग सीटों की खासियत यह है कि इन सीटें को पूरी तरह से पीछे झुकाया जा सकता है कि इनमें फ्लैट-बेड का अनुभव मिलता है और यह आरामदायक झपकी देने वादा करती हैं। ये सीटें लगभग 180 डिग्री के कोण तक सपाट हो जाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इन सीटों को पीछे कर दिया जाता है तो इसमें दिया गया खास मैकेनिजम पीछे की सीटे के निचले हिस्से को 3.5 इंच तक उपर उठा देता है जिससे यह एक सपाट बिस्तर की तरह हो जाता है और कमर के निचले हिस्से को आराम पहुंचाता है। गर्दन के आराम के लिए बैक सीट के ऊपरी हिस्से को ऊपर किया जा सकता है। फोर्ड की इस ऑल-न्यू सीट को इसकी नई डिजाइन और असेंबली प्रक्रिया के लिए पांच पेटेंट मिले हैं। 
 
विज्ञापन

कुलहाविक ने कहा, "इन सीटों में कोई अतिरिक्त मोटर्स नहीं लगाए गए हैं। बस एक आसान मैकेनिज्म पावर रीक्लाइन फंक्शन का इस्तेमाल कर ग्राहक सीटबैक को मोड़ लेते हैं।" उन्होंने कहा, "यह सरल है, यह प्रभावी है, और हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक इस बात से प्यार करेंगे कि वे समय मिलने पर थोड़ा सा आराम करने से कितने ज्यादा उत्पादक हो सकते हैं।" 



 

फोर्ड की कंफर्ट टीम ने एक रिसर्च किया जिसके बाद उन्हें इस तरह की सीट बनाने का विचार है। इस टीम ने एक रिसर्च किया कि एफ-150 के ग्राहक नियमित रूप से अपने वाहन का उपयोग कैसे करते हैं। सैकड़ों घंटे के वीडियो और हजारों तस्वीरों को देखने के बाद, टीम ने निष्कर्ष निकाला कि ग्राहक वाहन के अंदर कुछ और आराम करना पसंद करेंगे। 

फोर्ड ट्रक प्रॉडक्ट लाइन के निदेशक जैकी डिमार्को ने कहा, "हम जानते हैं कि निर्माण या खनन स्थलों पर काम करने वाले लोग समय मिलने पर अपने ट्रक कैब का इस्तेमाल झपकी लेने के लिए करते हैं और हमने जाना कि मालिक भी हर दिन ऐसा करते हैं।" उन्होंने कहा, "जब मैं अपनी बेटियों को हॉकी टूर्नामेंट में ले जाता था, तो दो मैच के बीच में समय मिलने पर एक पीछे की सीट पर सो जाती थी, जबकि दूसरी मेरे ट्रक के फर्श पर सोती, और इसने इस विचार को मजबूत किया कि, 'हमें इसे ठीक करने की जरूरत है!'" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed