{"_id":"5c38658bbdec227395216176","slug":"now-kartikeyan-narain-associated-with-sports-car-racing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कार रेसिंग से जुड़े कार्तिकेयन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
स्पोर्ट्स कार रेसिंग से जुड़े कार्तिकेयन
Fri, 11 Jan 2019 03:14 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Fri, 11 Jan 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
karthikeyan
भारत के पहले फार्मूला वन ड्राइवर नरेन कार्तिकेयन शुक्रवार को पूरी तरह से स्पोर्ट्स कार रेसिंग से जुड़े गए। जिससे उनके एकल सीट कार के दो दशक लंबे करियर का अंत भी हुआ। सुपर फार्मूला में पांच सत्र बिताने के बाद कार्तिकेयन ने स्पोर्ट्स कार से जुड़ने का फैसला किया है। उन्होंने फार्मूला वन में आखिरी बार 2012 में रेस की थी।
विज्ञापन
भारत का यह 41 वर्षीय ड्राइवर पूर्व फार्मूला वन चैंपियन जेसन बटन जैसे ड्राइवरों को चुनौती देने को तैयार है। बता दें, बटन ने पिछले साल सुपर जीटी में शामिल हुए थे। कार्तिकेयन अब जापान सुपर जीटी सीरीज में रेस करेंगे।पिछले महीने सेपांग में होंडा समर्थित नकाजिमा रेसिंग टीम के साथ सफल परीक्षण के बाद कार्तिकेयन सुपर जीटी कार के स्तर को लेकर आश्वस्त हैं।
विज्ञापन