{"_id":"5be68d25bdec226b327d72cf","slug":"no-challan-now-without-driving-license-and-rc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी न होने पर भी नहीं कटेगा चालान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी न होने पर भी नहीं कटेगा चालान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
डीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर ड्राइविंग के निकले और यह क्या अगले ही पल आप पर पुलिस की नजर पड़ गई। अब पुलिस की नजर पड़ते ही चालान कटना तो लाजमी है फिर चाहे आपके कागजात को लेकर हो या किसी अन्य चीज को लेकर। लेकिन हो सकता है अब आप कागजात साथ न रखने के चालान से तो बच जाएं।
विज्ञापन
दरअसल, सरकार ने ऐसे ही लोगों को राहत देते हुए दस्तावेजों की हॉर्ड कॉपी रखने पर से पाबंदी हटा दी है। अब आप सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी रख सकते हैं। इससे आपके कागजात भी सुरक्षित रहेंगे। बता दें, कुछ समय पहले सरकार ने डिजिटल लॉकर की सुविधा का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
जिसमें आप अपने सभी कागजात सुाक्षित रख सकते हैं। डिजिलॉकर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया का एक अहम हिस्सा है। डिजिटल लॉकर का उद्देश्य जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र,लाइसेंस जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर करके भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को कम करना और एजेंसियों के बीच में ई-दस्तावेजों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
लॉकर में सेव सॉफ्ट कॉपी पूरी तरह मान्य होगी, कोई इसे मानने से इंकार नहीं कर सकता। डिजिटल लॉकर में ई-साइन की सुविधा भी है जिसका उपयोग डिजिटल रूप से हस्ताक्षर करने के लिए किया जा सकता है। पिछले महीने आए आंकड़ों के मुताबिक, पीएम मोदी की सरकार द्वारा लगभग सालभर पहले शुरू की गई डिजिलॉकर (DigiLocker) सर्विस में 78 लाख से अधिक लोग रजिस्टर कर चुके हैं।
आपको भी इसका लाभ लेना चाहिए। इसे बनाने की प्रक्रिया भी जटिल नहीं है। डिजिटल लॉकर बनाने के लिए आपको https://digitallocker.gov.in पर अपना अकाउंट बनाना होगा।