फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nitin Gadkari urged Tesla to start its production of electric vehicles in India as soon as possible

Tesla Cars: नितिन गडकरी ने टेस्ला से कहा- जल्द से जल्द भारत में शुरू करें उत्पादन

Fri, 16 Apr 2021 02:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 02:45 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा है कि भारत जिस तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रहा है, उसको देखते हुए बिजली से चलने वाली कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के लिए यहां कारखाना लगाने के लिए एक सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन
Nitin Gadkari urged Tesla to start its production of electric vehicles in India as soon as possible
Nitin Gadkari and Tesla Car - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता और अमेरिकी कंपनी Tesla (टेस्ला) से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन जल्द से जल्द शुरू करने की अपील की है। गडकरी ने टेस्ला को आश्वासन दिया कि सरकार ईवी निर्माता को देश में औद्योगिक क्लस्टर बनाने में मदद करेगी।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा है कि भारत जिस तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रहा है, उसको देखते हुए इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के लिए यहां कारखाना लगाने के लिए एक सुनहरा अवसर है। 
विज्ञापन

नितिन गडकरी गुरुवार को रायसीना डायलॉग 2021 में बोल रहे थे, जहां उन्होंने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में भारत की प्रगति, ईवी बैटरी निर्माण, वाहन स्क्रैपिंग नीति जैसे कई सवालों के जवाब दिए। गडकरी के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि टेस्ला भारत के वाहन विनिर्माताओं से कल-पुर्जे ले रही है और यहां अपना केंद्र स्थापित करना उसके लिए आर्थिक रूप से व्यवहारिक होगा।

मंत्री ने कहा, "मैं उन्हें (टेस्ला) को सुझाव दूंगा कि भारत में कारखाना शुरू करने का यह सुनहरा अवसर है क्योंकि जहां तक वाहनों के कल-पुर्जों का सवाल है, टेस्ला पहले से भारतीय विनिर्माताओं से उपकरणों की खरीद कर रही है।" 

उन्होंने कहा कि इसके साथ टेस्ला के लिए भारतीय बाजार अच्छा होगा। गडकरी ने भरोसा जताया कि भारतीय उत्पादों में सुधार को देखते हुए अगले दो साल में भारत टेस्ला के स्तर का इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की स्थिति में होगा। 

उन्होंने कहा, "अत: यह टेस्ला के हित में है। मैं उन्हें सुझाव दूंगा कि आप जितनी जल्दी हो, यहां विनिर्माण शुरू कीजिए।" 
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जहां तक कहीं और विनिर्माण और भारत में केवल बिक्री की बात है, आप इसके लिए स्वतंत्र हैं। "लेकिन अगर आप यहां विनिर्माण करते हैं, भारत में हम आपकी मदद करेंगे।" 

उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ला औद्योगिक क्लस्टर बना सकती है और अपने खुद का 'वेंडर' विकसित कर सकती है। गडकरी ने कहा, "वे अन्य देशों के मुकाबले यहां से काफी वाहनों को निर्यात कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से उनके लिए व्यवहारिक होगा।" 

मंत्री ने कहा कि शुरूआती चरण में टेस्ला बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई से बिक्री शुरू करना चाहती है।

गडकरी ने कहा कि सरकार का ई-वाहनों पर विशेष जोर है।  उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत में अगले पांच साल में ई-वाहन क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश बनने की क्षमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed