फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   nitin gadkari says no driverless cars in india till he is transport minister

Gadkari: 'जब तक मैं मंत्री हूं, देश में नहीं आने दूंगा ड्राइवरलैस कार', जीरो माइल संवाद में बोले नितिन गडकरी

Sun, 17 Dec 2023 11:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 17 Dec 2023 11:56 AM IST
सार

दुनिया में कई जगहों पर बिना चालक वाली कारों का परीक्षण किया जा रहा है। गूगल समेत कई दिग्गज कंपनियां इस पर काम कर रही हैं कि कैसे ड्राइवरलेस कारें सड़कों पर उतारी जाएं, लेकिन भारत के परिवहन मंत्री साफ कर दिया है कि वह इसे देश में नहीं आने देंगे।

विज्ञापन
nitin gadkari says no driverless cars in india till he is transport minister
Nitin Gadkari - फोटो : Nitin Gadkari

विस्तार

देश में बिना चालक वाली यानी ड्राइवरलैस कारों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कह दिया है कि वह कभी इसकी अनुमति नहीं देंगे।

विज्ञापन


नौकरियां जाने का खतरा
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दृढ़ता से भारत में चालक रहित कारों की शुरुआत के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया। उन्होंने चालकों की नौकरी के नुकसान के बारे में चिंता व्यक्त की। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बोले मंत्री
जीरो माइल संवाद में बोलते हुए गडकरी ने कहा, 'मुझसे कई बार बिना चालक वाली कारों के बारे में पूछा जाता है। तब मैं कहता हूं कि जब तक मैं परिवहन मंत्री हूं, तब तक आप भूल जाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में विनिर्माण स्वीकार्य नहीं
गडकरी ने कहा, ' मैं बिना चालक वाली कार को भारत में कभी नहीं आने दूंगा क्योंकि इससे कई लोगों की नौकरियां चली जाएंगी और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टेस्ला का भारत में स्वागत है, लेकिन भारत में बिक्री के लिए चीन में विनिर्माण स्वीकार्य नहीं है।


बिना चालक वाली कारों का परीक्षण
आपको बता दें, दुनिया में कई जगहों पर बिना चालक वाली कारों का परीक्षण किया जा रहा है। गूगल समेत कई दिग्गज कंपनियां इस पर काम कर रही हैं कि कैसे ड्राइवरलेस कारें सड़कों पर उतारी जाएं। माना जा रहा है कि ऐसा करने से आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस की मदद से दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed