फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   nitin gadkari road safety conference sweden 3rd global ministerial conference on road safety 2020

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम पहुंचे नितिन गडकरी, सड़क सुरक्षा पर वैश्विक कॉन्फ्रेंस में लेंगे हिस्सा

Mon, 17 Feb 2020 07:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2020 07:21 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी स्टॉकहोम में सड़क सुरक्षा को लेकर हो रहे तीसरे उच्चस्तरीय वैश्विक कॉन्फ्रेंस में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। नितिन गडकरी स्टॉकहोम पहुंच गए हैं। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देश 2030 तक सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक रुपरेखा तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
nitin gadkari road safety conference sweden 3rd global ministerial conference on road safety 2020
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री रविवार को स्टॉकहोम रवाना हुए थे। कॉन्फ्रेंस सड़क सुरक्षा के संबंध में तय वैश्विक लक्ष्यों-2030 को हासिल करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। 19 और 20 फरवरी को आयोजित इस सम्मेलन का मकसद सड़क सुरक्षा को वैश्विक मुद्दा बनाना और सुरक्षित सड़कों के बारे में वैश्विक समुदाय को नए सिरे से सोचने के लिए प्रेरित करना है। 
विज्ञापन

इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य एजेंडा सड़क सुरक्षा को वैश्विक स्तर पर प्रमुखता देना तथा सुरक्षित सड़कों के लिए विश्व समुदाय की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराना है। सदस्य देशों के प्रतिनिधि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्य 2030 को हासिल करने के लिए रोड-मैप तैयार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों समेत अधिकतर विकासशील देशों के द्वारा सड़क सुरक्षा विशेषकर दोपहिया वाहनों की अधिक दुर्घटनाओं तथा कुछ विशिष्ट मुद्दों पर ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। इस सम्मेलन का लक्ष्य इन मुद्दों के समाधान के लिए दुनियाभर में प्रचलित सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों को अपनाने पर जोर देना है। 
विज्ञापन

इन देशों में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले या मरने वालों की एक बड़ी संख्या उनकी है जो मोटर चालित या गैर-मोटर चालित दोपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने सड़क सुरक्षा को भी स्वस्थ विकास के लक्ष्यों में शामिल किया है। उसने इसके साथ ही वैश्विक समुदाय से इस संबंध में अपनी प्रतिबद्धता की प्रतिपुष्टि करने की अपील भी की है। 

वर्ष 2015 में दूसरे उच्च स्तरीय वैश्विक यातायात सुरक्षा सम्मेलन में गडकरी ने भी भारत की ओर से ‘ब्रासीलिया घोषणा’ पर हस्ताक्षर किए हैं। 

स्टॉकहोम में अपने प्रवास के दौरान गडकरी स्वीडन के विदेश व्यापार मंत्री, इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री, बिजनेस, इंडस्ट्री एंडव इनोवेशन मंत्री के साथ ही ब्रिटेन के सड़क सुरक्षा के लिए मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त वह वर्ल्ड बैंक के उपाध्यक्ष से भी वार्ता करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed