{"_id":"605447bfa04af65c0a1ee06c","slug":"nitin-gadkari-lok-sabha-vehicle-scrappage-policy-india-2021-know-important-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई वाहन कबाड़ नीति: नितिन गडकरी ने संसद में क्या घोषणा की, यहां जानें महत्वपूर्ण बातें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई वाहन कबाड़ नीति: नितिन गडकरी ने संसद में क्या घोषणा की, यहां जानें महत्वपूर्ण बातें
Fri, 19 Mar 2021 12:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:12 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फिटनेस सर्टिफिकेट के नहीं होने का मतलब 15 साल की उम्र वाले व्यावसायिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) के पंजीकरण का खुद-ब-खुद रद्द हो जाना है।
विज्ञापन
Delhi traffic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संसद में देश की बहुप्रतीक्षित नई वाहन कबाड़ नीति (न्यू व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी) के डिटेल्स का एलान किया। यहां हम आपको इस पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं जो आपको जानना चाहिए।
विज्ञापन
- गडकरी ने कहा कि फिटनेस सर्टिफिकेट के नहीं होने का मतलब 15 साल की उम्र वाले व्यावसायिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) के पंजीकरण का खुद-ब-खुद रद्द हो जाना है।
- एक निजी वाहन का पंजीकरण 20 वर्षों के लिए होगा, जिसमें नवीनीकरण (रिन्युअल) के लिए फिटनेस के प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- गडकरी ने कहा कि सरकार की योजना है कि पुराने वाहनों के मालिकों को पंजीकृत स्क्रैप केंद्रों के जरिए स्क्रैप करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
- नई वाहन कबाड़ नीति से प्रदूषण कम करने, पंजीकृत स्क्रैपिंग केंद्रों के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करने और नए वाहनों की मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- गडकरी ने कहा कि स्क्रैपिंग नीति से लगभग 10,000 करोड़ का नया निवेश होगा और 35,000 रोजगार पैदा होंगे।
- स्क्रैप सेंटर द्वारा पुराने वाहन के लिए दिए जाने वाले प्रोत्साहन में स्क्रैप वैल्यू है, जो कि नए वाहन की कीमत का 4 से 6 फीसदी होने की उम्मीद है। इसके अलावा नए निजी वाहनों के लिए 25 फीसदी तक और नए वाणिज्यिक वाहनों के लिए 15 फीसदी तक की संभावित रोड-टैक्स में छूट मिलेगा। और स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट होने पर 5 फीसदी की संभावित छूट।