फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Niti Aayog suggested free parking and tolls waived off for electric vehicles in India

फ्री टोल से मुफ्त पार्किंग तक, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेंगी ऐसी सुविधाएं

Sun, 07 Jan 2018 11:02 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Niti Aayog suggested free parking and tolls waived off for electric vehicles in India
electric vehicles
देश में प्रदूषण कम करने के लिए भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रचलन बढ़ाना चाहती है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर एक मसौदा तैयार किया गया है, जिसमें कहा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को ग्रीन रजिस्ट्रेशन प्लेट मिलनी चाहिए। इसके तहत देश में 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहन बाजार बनाने के लिए कुछ चुनिंदा शहरों में नए पेट्रोल और डीजल वाहनों का पंजीकरण चरणबद्घ तरीके से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

3 साल तक फ्री पार्किंग

Niti Aayog suggested free parking and tolls waived off for electric vehicles in India
सांकेतिक तस्वीर
ग्रीन रजिस्ट्रेशन प्लेट के अलावा नीति आयोग ने इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को और भी कई प्रकार के फायदे देने की बात कही है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को तीन साल के लिए फ्री पार्किंग और देशभर में मुफ्त टोल जैसी सुविधाएं भी दी जाएं। 

इस प्रस्तावित मसौदे में यह बात भी कही गई है कि ऑफिस, शॉपिंग मॉल और आवासीय बिल्डिगों में 10 फीसदी पार्किंग इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिजर्व होनी चाहिए। ये सभी सुझाव देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिहाज से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed