{"_id":"59d34d6e4f1c1bd0538b577e","slug":"nissan-sweat-sensing-car-seat-and-stearing-wheel-changes-color-when-driver-dehydrate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nissan की ये कार आपको कर सकती है शर्मिंदा, पसीना आने पर देती है ऐसा संकेत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Nissan की ये कार आपको कर सकती है शर्मिंदा, पसीना आने पर देती है ऐसा संकेत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Tue, 03 Oct 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Nissan Sweat-Sensing Car
जापान की कार निर्माता कंपनी Nissan ने एक ऐसी कार बनाई है जो आपके बेहद काम आ सकती है। हालांकि उसका सेंसर आपको शर्मिंदा भी महसूस करा सकता है। दरअसल कंपनी ने ऐसी प्रोटोटाइप कार पेश की है जिसकी सीटें डाइवर के पसीने को महसूस कर लेती हैं। ड्राइवर को पसीना आने पर कार की सीटें कलर बदल लेती हैं।
पढ़ें: अपनाएं ये 5 साधारण तरीके, कार को बेचेंगे तो मिलेंगे ज्यादा पैसे
इस तकनीक का नाम Soak है, जो ड्राइवर के डिहाइड्रेट होने का पता लगाने और कार को दुर्घटना से बचाने के लिए लाई गई है। बता दें कि कुछ समय पहले यूरोपियन हाइड्रेशन इंस्टीट्यूट और लौघ्बोरौघ यूनिवर्सिटी के एक शोध में खुलासा हुआ था कि डिहाइड्रेट ड्राइवर एक शराब पिए हुए शख्स के समान ही होता है। हालांकि कंपनी की योजना अभी इस कार को उतारने की नहीं है।

Trending Videos
Nissan Sweat-Sensing Car
पसीने का पता लगाने वाली इस कोटिंग को डच डिजाइनिंग कंपनी Droog ने बनाया है। कार की सीटों के साथ इसे स्टीयरिंग पर भी लगाया गया है, जो पसीना आने पर इसका रंग बदल देता है। कार की सीट और स्टीयरिंग नीले से पीले रंग के हो जाते हैं। यह ड्राइवर को बताता है कि अब उसे पानी पी लेना चाहिए। एक बार शरीर में प्रचुर मात्रा में पानी पहुंचने के बाद इस फैब्रिक का कलर फिर से ब्लू हो जाएगा, जो बताएगा कि अब ड्राइवर हाइड्रेटेड है।