{"_id":"58f8a77c4f1c1bf258470ee5","slug":"nissan-sunny-a-massive-price-cut-of-1-96-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 लाख रुपये सस्ती हुई निसान सनी, जानें नई कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2 लाख रुपये सस्ती हुई निसान सनी, जानें नई कीमत
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 21 Apr 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
निसान सनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी सेडान कार निसान सनी की कीमत में भारी कटौती की है। कंपनी ने कार के प्राइस में लगभग 2 लाख रुपये की कटौती की है। कार के बेस पेट्रोल मॉडल एक्सई की नई कीमत 6.99 लाख रुपये है। वहीं कार के डीजल वेरिएंट के टॉप मॉडल की कीमत 8.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन
निसान ने कार का प्राइस कम करने के पीछे लोकल प्रोडक्सन को कारण बताया है। कंपनी ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को कम कीमत पर सुविधा मुहैया कराना चाहते हैं। इस कार का निर्माण भारत में मेक इन इंडिया के तहत हुआ है, जिस बात का हमें गर्व है और इसलिए हमने इस कार की कीमत कम करने का फौसला लिया।
विज्ञापन
सनी की कीमत में कटौती के साथ ही गाड़ी अब सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों की टक्कर में आ गई है। अब इस कार का मुकाबला मारूति डिजायर, हुंडई एक्सेंट और फोर्ड की फीगो एस्पायर से होगा।
विज्ञापन
निसान सनी के बाजार में तीन पेट्रोल वेरिएंट एक्सई, एक्सएल और एक्सवी मौजूद हैं। टॉप वेरिएंट एक्सवी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। वहीं कार के तीन डीजल वेरिएंट में भी उपलब्ध है। कार को नए काले रंग के इनटीरियर और एक्सटीरियर पेंट शेड के साथ पेश किया गया है। कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का के9के डीजल इंजन मौजूद है। कार में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
निसान सनी एक्स शोरूम (दिल्ली)
| पेट्रोल एक्सई | 6,99,000 रुपये |
| पेट्रोल एक्सएल | 7,59,000 रुपये |
| पेट्रोल एक्सवी सीवीटी | 8,99,000 रुपये |
| डीजल एक्सई | 7,49,000 रुपये |
| डीजल एक्सएल | 7,99,000 रुपये |
| डीजल एक्सवी | 8,99,000 रुपये |