{"_id":"5b87c5f942c7924675343826","slug":"nissan-silphy-electric-car-launched-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में आ गयी है इलेक्ट्रिक कार भारत को अभी भी इंतजार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
चीन में आ गयी है इलेक्ट्रिक कार भारत को अभी भी इंतजार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
nissan sylphy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत जहॉ अभी तक इलेक्ट्रिक कारो की तरफ रूख कर रहा है। वहीं चीन ने इसमें अपने कदम रख दिये हैं। चीन में नई इलेक्ट्रिक कार को लांच कर दिया गया है। लांच हुई इस कार का नाम निसान सिल्फी है। यह जीरो एमिशन वाली कार चीन में CNY 1,66,000 यानी लगभग 17.11 लाख रुपये में लांच की गई है। कंपनी का दावा है कि चाइनीज साइकल के हिसाब से यह सिंगल चार्ज पर 338 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
इस नई इलेक्ट्रिक कार का नाम निसान सिल्फी सिडैन से लिया गया है लेकिन इसका इंजन निसान लीफ इलेक्ट्रिक व्हीकल से लिया गया है। निसान ने सिल्फी को अपनी चाइनीज पार्टनर डोंगफेंग मोटर ग्रुप के साथ मिलकर तैयार किया है। यह वहां BYD Auto जैसी कंपनी से मुकाबला करेगी जो कि अफोर्डबल इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है। हालांकि निसान भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी भारत में निसान लीफ इलेक्ट्रिक कार को लांच करने की घोषणा भी कर चुकी है।
विज्ञापन
भारत में इस कार को सीबीयू यानी कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट में लाया जाएगा। इसकी कीमत यहां 30 लाख से 40 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर चीन में लांच हुई सिल्फी को भारत में लोकलाइज किया गया तो यह अन्य इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले भारत में अफोर्डबल इलेक्ट्रिक कार कही जा सकती है।
विज्ञापन