फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan plans to cut 10,000 jobs worldwide, says media reports

Nissan दुनियाभर में 10,000 पदों पर कर सकती है छंटनी, भारत पर भी पड़ेगा असर

Wed, 24 Jul 2019 03:08 PM IST
प्रदीप पांडे ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 24 Jul 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Nissan plans to cut 10,000 jobs worldwide, says media reports
Nissan Motor Co - फोटो : Social

जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी निसान ने दुनियाभर में 10,000 पदों पर छंटनी की योजना बनाई है। जापानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने मुसीबतों से निकलने और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले इसी साल मई में कंपनी ने 4,800 पदों पर कटौती की घोषणा की थी।

विज्ञापन

 

लगातार गिर है बिक्री

दरअसल पिछले वित्त वर्ष में निसान का शुद्ध लाभ एक दशक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं कंपनी ने अगले 12 माह तक मुश्किल कारोबार की बात कही है। बताते चलें कि कंपनी बृहस्पतिवार को पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी करेगी, वहीं निसान के प्रवक्ता ने कहा कि वित्तीय परिणाम जारी होने से पहले छंटनी से जुड़ी खबरों पर वह किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किलों का सामना कर रही है Nissan

उल्लेखनीय है कि अमेरिका एवं यूरोप में कंपनी के वाहनों की बिक्री में कमी, पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की अचानक गिरफ्तारी एवं फ्रांस की साझीदार रेनो के साथ तनातनी के कारण निसान मुश्किलों का सामना कर रही है

विज्ञापन

भारत में 1700 कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

वैश्विक स्तर पर निसान का प्रॉफिट दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, ऐसे में कंपनी दुनियाभर में अगले तीन वर्षों में करीब 12,500 छंटनियां करेगी। इसमें से कंपनी ने 6,400 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए बोल दिया है जबकि अन्य कर्मचारियों को अगले 3 वर्षों में बाहर कर देगी। बड़ी बात यह है कि इस छंटनी के दायरे में आने वाले कर्मचारियों में 13.5 फीसदी कर्मचारी केवल भारत में हैं। आंकड़ों की माने तो  भारत में  जहां 1700 कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, वहीं अमेरिका में यह संख्या करीब 1,420, मेक्सिको में 1,000, इंडोनिशिया में 830  और जापान में 880 कर्मचारियों को बाहर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed