{"_id":"5db153f08ebc3e93a629bed6","slug":"nissan-motor-may-axe-datsun-brand-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"निसान मोटर अपने डैटसन ब्रांड को बंद करने की तैयारी में ! जानें वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
निसान मोटर अपने डैटसन ब्रांड को बंद करने की तैयारी में ! जानें वजह
Thu, 24 Oct 2019 01:04 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Nissan set to phase out Datsun brand
- फोटो : Social
निसान मोटर अपने लोकप्रिय डैटसन ब्रांड को विदा करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी मुनाफा नहीं कमाने वाले उत्पादों को खत्म करने और दुनिया भर में कई असेंबली लाइन को बंद करने की तैयारी कर रही है। इस मामले से अवगत कंपनी के दो सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने मुनाफा बढ़ाने के लिए अपने कारोबार को पुनर्गठित करने की योजना बनाई है। आंतरिक तौर पर 'परफॉर्मेंस रिकवरी प्लान' के नाम से चर्चित इस योजना के तहत कंपनी निकाले गए मुखिया कार्लोस गोन की उस रणनीति का बदलने जा रही है जिसके तहत उन्होंने अमेरिका एवं अन्य प्रमुख बाजारों में वाहनों की बिक्री के बड़े लक्ष्यों को आगे बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
रायटर्स की खबर के मुताबिक गोन को वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में गिराफ्तार किए जाने के बाद कंपनी को संकट से निकालने की यह पहल है। इस घोटाले से Renault SA के साथ पहले से खराब चल रहे गठबंधन को न सिर्फ झटका दिया बल्कि निसान को परेशानी में भी डाल दिया क्योंकि उसने पिछले 11 सालों में सबसे कम परिचालन मुनाफा दर्ज किया।
विज्ञापन
सोर्स के मुताबिक निसान अपने टाइटन फुल-साइज पिकअप मॉडलों को बंद कर सकती है क्योंकि वो घाटे में चल रहे हैं। बिक्री और मुनाफा न देने वाले वेरिएंट में सिंगल-कैब और डीजल मॉडल शामिल हैं। इतना ही नहीं कम उपयोगिता वाले उत्पादन संयंत्रों को बंद करने की योजना से उभरते बाजारों में डैटसन और अन्य छोटी कार बनाने वाले संयंत्रों को भी तगड़ा झटका लग सकता है। सोर्स के मुताबिक चीन को छोड़कर सभी बाजारों में फैक्टरियां कम क्षमता पर उत्पादन कर रही हैं। हालांकि जानकारी यह भी मिली है कि किसी देश में पूरे संयंत्र को अथवा उत्पादन को पूरी तरह बंद करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन