फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan Motor may axe Datsun brand: Report

निसान मोटर अपने डैटसन ब्रांड को बंद करने की तैयारी में ! जानें वजह

Thu, 24 Oct 2019 01:04 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 24 Oct 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Nissan Motor may axe Datsun brand: Report
Nissan set to phase out Datsun brand - फोटो : Social

निसान मोटर अपने लोकप्रिय डैटसन ब्रांड को विदा करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी  मुनाफा नहीं  कमाने वाले उत्पादों को खत्म करने और दुनिया भर में कई असेंबली लाइन को बंद करने की तैयारी कर रही है। इस मामले से अवगत कंपनी के दो सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने मुनाफा बढ़ाने के लिए अपने कारोबार को पुनर्गठित करने की योजना बनाई है। आंतरिक तौर पर 'परफॉर्मेंस रिकवरी प्लान' के नाम से चर्चित इस योजना के तहत कंपनी निकाले गए मुखिया कार्लोस गोन की उस रणनीति का बदलने जा रही है जिसके तहत उन्होंने अमेरिका एवं अन्य प्रमुख बाजारों में वाहनों की बिक्री के बड़े लक्ष्यों को आगे बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन

 
 रायटर्स की खबर के मुताबिक गोन को वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में गिराफ्तार किए जाने के बाद कंपनी को संकट से निकालने की यह पहल है। इस घोटाले से Renault SA के साथ पहले से खराब चल रहे गठबंधन को न सिर्फ झटका दिया बल्कि निसान को परेशानी में भी डाल दिया क्योंकि उसने पिछले 11 सालों में सबसे कम परिचालन मुनाफा दर्ज किया।
विज्ञापन

 
सोर्स के मुताबिक निसान अपने टाइटन फुल-साइज पिकअप मॉडलों को बंद कर सकती है क्योंकि वो घाटे में चल रहे हैं। बिक्री और मुनाफा न देने वाले वेरिएंट में सिंगल-कैब और डीजल मॉडल शामिल हैं। इतना ही नहीं कम उपयोगिता वाले उत्पादन संयंत्रों को बंद करने की योजना से उभरते बाजारों में डैटसन और अन्य छोटी कार बनाने वाले संयंत्रों को भी तगड़ा झटका लग सकता है। सोर्स के मुताबिक चीन को छोड़कर सभी बाजारों में फैक्टरियां कम क्षमता पर उत्पादन कर रही हैं। हालांकि जानकारी यह भी मिली है कि किसी देश में पूरे संयंत्र को अथवा उत्पादन को पूरी तरह बंद करने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed