फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan MagniteNissan Magnite to Audi S5 Sportback to Mercedes Benz A Class Limousine here are upcoming cars in December 2020

साल के आखिरी महीने में आ रही हैं ये 3 धांसू कारें, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, जानें क्या होगा खास

Sun, 29 Nov 2020 10:07 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 29 Nov 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Nissan MagniteNissan Magnite to Audi S5 Sportback to Mercedes Benz A Class Limousine here are upcoming cars in December 2020
Nissan Magnite top Features - फोटो : Amar Ujala

साल 2020 का अंतिम महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने भारतीय बाजार में में तीन दमदार कारों की एंट्री होने जा रही है। इनमें बजट कार से लेकर फ्लैगशिप गाड़ियां तक शामिल हैं। आज हम आपको इन कारों के नाम और इनके संभावित फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप यह तय कर सकें कि क्या नई कार खरीदने के लिए आपको साल 2020 के आखिरी महीने का इंतजार करना चाहिए या नहीं। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

Nissan Magnite

Nissan MagniteNissan Magnite to Audi S5 Sportback to Mercedes Benz A Class Limousine here are upcoming cars in December 2020
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

निसान इंडिया (Nissan India) ने Nissan Magnite की लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी अपनी नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को 2 दिसंबर 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि निसान अपनी Magnite को 26 नवंबर को लॉन्च करेगी, लेकिन अब इस सस्पेंस पर से कंपनी ने पर्दा हटा दिया है। 

निसान अपनी Magnite की आधिकारिक बुकिंग 2 दिसंबर 2020 से शुरू करेगी। इससे पहले निसान ने अपनी Magnite के सभी इंजन की ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल इफिशियंसी जारी की। इसके मुताबिक टर्बो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके CVT मॉडल में ग्राहकों को 17.7 kmpl का माइलेज मिलेगा। भारतीय बाजार में कंपनी अपनी नई Nissan Magnite को चार वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें XE, XL, XV Upper और XV Premium शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Audi S5 Sportback

पहले माना जा रहा था कि Audi S5 Sportback इस महीने भारत में लॉन्च होगी, लेकिन अब लग रहा है कि कंपनी इसे अगले महीने भारतीय बाजार में उतारेगी। हालांकि, कंपनी ने इसे ऑडी इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यह इस साल कंपनी का छठा और आखिरी लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी बिक्री दिसंबर महीने से ही शुरू हो जाएगी।

आने वाली Audi S5 Sportback में 3.0-लीटर का TFSI इंजन मिलेगा, जो 349 bhp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड टिपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। रफ्तार की बात करें, तो यह कार केवल 4.5 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकेगी। इसमें स्पोर्ट सस्पेंशन के साथ स्टैंडर्ड ऑडी ड्राइव जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए चार मोड्स मिलेंगे। इनमें कम्फर्ट, ऑटो, डायनेमिक और इंडिविजुअल शामिल होगा।

विज्ञापन

Mercedes-Benz A-Class Limousine

Mercedes-Benz A-Class Limousine या सेडान इस साल की सबसे प्रीमियम कारों में से एक होगी। इस कार को इस साल ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में देखा गया था। कंपनी इसे अप्रैल महीने में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी लॉन्च टल गई। माना जा रहा है कि कंपनी अब इसे अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed