{"_id":"5fcc95db8ebc3ecf685a434a","slug":"nissan-magnite-to-kia-sonet-to-hyundai-venue-to-mahindra-xuv300-to-ford-ecosport-price-comparison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Magnite, Sonet, Venue, XUV300 और Ecosport: आपके बजट में कौन है सबसे धांसू कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Magnite, Sonet, Venue, XUV300 और Ecosport: आपके बजट में कौन है सबसे धांसू कार
Sun, 06 Dec 2020 02:15 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
साल के आखिरी महीने में निसान इंडिया (Nissan India) ने अपनी Nissan Magnite को भारत में लॉन्च किया। इस नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.35 लाख रुपये तक जाती है। नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber काम करती है।
विज्ञापन
Nissan Magnite में रेगुलर के साथ टर्बो इंजन का विकल्प भी दिया गया है। कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इसका सीधा और कड़ा मुकाबले Kia Sonet, Hyundai Venue, Mahindra XUV300 और Ford Ecosport जैसी धाकड़ गाड़ियों से है। आज हम आपको इन सभी कारों के रेगुलर और टर्बो इंजन के बेस और टॉप एंड वेरिएंट की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन ही कार सबसे बेस्ट रहेगी?
विज्ञापन
Nissan Magnite 1-लीटर इंजन
- बेस वेरिएंट की कीमत- 4.99 लाख रुपये
- टॉप एंड वेरिएंट की कीमत- 7.55 लाख रुपये
Kia Sonet 1.2-लीटर इंजन
- बेस वेरिएंट की कीमत- 6.71 लाख रुपये
- टॉप एंड वेरिएंट की कीमत- 8.45 लाख रुपये
Hyundai Venue 1.2-लीटर इंजन
- बेस वेरिएंट की कीमत- 6.75 लाख रुपये
- टॉप एंड वेरिएंट की कीमत- 8.39 लाख रुपये
Maruti Suzuki Vitara Brezza 1.5-लीटर इंजन
- बेस वेरिएंट की कीमत- 4.99 लाख रुपये
- टॉप एंड वेरिएंट की कीमत- 7.55 लाख रुपये
Ford Ecosport 1.5-लीटर इंजन
- बेस वेरिएंट की कीमत- 4.99 लाख रुपये
- टॉप एंड वेरिएंट की कीमत- 7.55 लाख रुपये
विज्ञापन
Nissan Magnite 1.0 लीटर टर्बो इंजन
- बेस वेरिएंट की कीमत- 6.99 लाख रुपये
- टॉप एंड वेरिएंट की कीमत- 9.35 लाख रुपये
Kia Sonet 1.0 लीटर टर्बो इंजन
- बेस वेरिएंट की कीमत- 10.49 लाख रुपये
- टॉप एंड वेरिएंट की कीमत- 11.99 लाख रुपये
Hyundai Venue 1.0 लीटर टर्बो इंजन
- बेस वेरिएंट की कीमत- 8.53 लाख रुपये
- टॉप एंड वेरिएंट की कीमत- 11.65 लाख रुपये
Mahindra XUV300 1.2 लीटर टर्बो इंजन
- बेस वेरिएंट की कीमत- 7.95 लाख रुपये
- टॉप एंड वेरिएंट की कीमत- 10.97 लाख रुपये