{"_id":"5f104dce6dba4956765d6b97","slug":"nissan-magnite-suv-launch-date-in-india-nissan-magnite-suv-price-features-nissan-upcoming-cars-india-2020-nissan-new-upcoming-cars-in-india-nissan-launching-new-cars-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nissan Magnite सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, Venue और Brezza को देगी टक्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Nissan Magnite सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, Venue और Brezza को देगी टक्कर
Thu, 16 Jul 2020 06:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:23 PM IST
सार
- निसान ने कहा है कि Magnite इंजीनियरिंग क्षमताओं के मामले में कंपनी की अन्य मॉडल्स की विरासत के मुताबिक होगी।
- इस सेगमेंट में कड़े मुकाबले को देखते हुए, इस कार में लेटेस्ट फीचर्स के साथ प्रीमियम केबिन दिया जा सकता है।
- कंपनी ने कहा है कि भले ही भारतीय कार बाजार में उसकी पकड़ बहुत मजबूत नहीं हो सकी है, लेकिन Magnite इस तस्वीर को बदल सकती है।
विज्ञापन
Nissan Magnite SUV
- फोटो : Nissan
विस्तार
जापानी मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल निर्माता Nissan (निसान) ने अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैगनाइट) के कॉन्सेप्ट फॉर्म से पर्दा उठा दिया है। भारत में लॉन्च होने के बाद Magnite SUV कार, Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) और Kia की आने वाली कार Sonet (सोनेट) से मुकाबला करेगी। भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी प्रतिस्पर्धा वाला है।
विज्ञापन
निसान कई महीनों से Magnite की टीजर तस्वीरें से इस कार की झलक दिखा रही थी और दावा किया था कि यह कार कंपनी की ग्लोबल एसयूवी Patrol (पैट्रोल), Pathfinder (पाथफाइंडर), Armada (अर्माडा), X-Trail (एक्स-ट्रेल), Juke (जूक) और Qashqai (कशकाई) से प्रेरित है और उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगी। कंपनी ने कहा है कि भले ही भारतीय कार बाजार में उसकी पकड़ बहुत मजबूत नहीं हो सकी है, लेकिन Magnite इस तस्वीर को बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइन
Magnite के कॉन्सेप्ट वर्जन में फ्रंट ग्रिल काफी उभर कर आती है। कार में स्लीक हेड लाइट यूनिट्स, आकर्षक इनवर्टेड बूमरैंग आकार के डीआरएल, फ्लोटिंग बैक रूफलाइन, स्वेल्ट एलईडी टेल लाइट्स और बड़े व्हील आर्च हैं। कार में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

इंजन
Magnite के इंजन से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि निसान ने पहले भी कहा है कि वह इंजीनियरिंग क्षमताओं के मामले में कंपनी की अन्य मॉडल्स की विरासत के मुताबिक होगी। इस सेगमेंट में कड़े मुकाबले को देखते हुए, इस कार में लेटेस्ट फीचर्स के साथ प्रीमियम केबिन दिया जा सकता है।

लॉन्चिंग
निसान ने Magnite के प्रॉडक्शन वर्जन को वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च करने का एलान किया है। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, "Magnite निसान की ग्लोबल एसयूवी डीएनए में एक विकासवादी छलांग है। कार में दिए गए अत्याधुनिक तकनीक के साथ, यह अपने सेगमेंट में एक गेम-चेंजर होगा।" "हमें विश्वास है कि Nissan Magnite उद्योग के B-एसयूवी सेगमेंट को फिर से परिभाषित करेगा।"

भारत में वापसी का भरोसा
निसान ने इस साल की शुरुआत में Micra (माइक्रा) और Sunny (सनी) जैसी कारों को भारत में बंद कर दिया। जिसके बाद ऐसा लगता है कि कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी प्राथमिकताएं तय की है। इसकी मूल कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह भी कहा गया है कि अफ्रीका, मध्य-पूर्व और भारत के बाजारों पर उसका विशेष ध्यान है। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि Magnite भारतीय खरीदारों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा और यह कार कंपनी की वापसी की इबारत लिखेगी। Magnite कॉन्सेप्ट को पेश करने के लिए हुए कार्यक्रम के दौरान निसान मोटर कॉर्प के सीओओ अश्विनी गुप्ता ने कहा, "मैग्नाइट भारत में हमारे ड्राइव करने के तरीके और हमारे रहने के तरीके को बदल देगा। इस कार से हम देश में फिर से आगे बढ़ेंगे।"

कीमत
निसान मैग्नाइट भारतीय बाजार में सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी हो सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस कार की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, सीवीटी गियरबॉक्स के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत भी 6 लाख रुपये से कम में शुरू हो सकती है।