लॉन्च से पहले Nissan Magnite की कीमतें हुईं लीक, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की प्राइस लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nissan Magnite सबकॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही इसका प्रोडक्शन शुरू किया है। इसके अलावा Nissan ने हाल ही में इसके कई फीचर्स पर से पर्दा हटाया था। ऐसे में अब इसकी कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.5 लाख रुपये होगी।
Nissan Magnite: लीक कीमतें
- 1.0 लीटर पेट्रोल XE- 5,50,000 रुपये
- 1.0 लीटर पेट्रोल XL- 6,25,000 रुपये
- 1.0 लीटर पेट्रोल XV- 6,75,000 रुपये
- 1.0 लीटर पेट्रोल XV प्रीमियम- 7,65,000 रुपये
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XL- 7,25,000 रुपये
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XV- 7,75,000 रुपये
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XV प्रीमियम- 8,65,000 रुपये
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XL CVT- 8,15,000 रुपये
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XV CVT- 8,65,000 रुपये
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल XV प्रीमियम CVT- 9,55,000 रुपये
इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसमें CVT का विकल्प भी मिलेगा।
भारतीय बाजार में कंपनी अपनी नई Nissan Magnite को चार वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें XE, XL, XV Upper और XV Premium शामिल होंगे। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे।
इसके बेस वेरिएंट XE में 16-इंच के व्हील्स, स्किड प्लेट्स, फंक्शनल रूफ रेल्स, 3.5-इंच एलसीडी कलस्टर, ऑल-पावर विंडो और डुअल-टोन इंटीरियर्स बतौर स्टैंडर्ड मिलेंगे। वहीं, मिड-स्पेसिफिकेशन XL ट्रिम में अगल से 6 स्पीकर्स, स्टीयरिंग व्हील ऑडियो कंट्रोल, स्वचालित एसी और, इलेक्ट्रिकऔर फोल्डेबल ORVMs मिलेंगे।
Nissan Magnite के XV Upper वेरिएंट में अलग से 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप (डीआरएल) और फॉग लैंप, 8-इंच फ्लोटिंग टच स्क्रीन (वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ), 7-इंच टीएफटी क्लस्टर, वॉयस रिकग्निशन, रियर-व्यू कैमरा और पुश-बटन स्टार्ट फीचर्स मिलेंगे। वहीं, इसके टॉप-एंड XV Premium वैरिएंट एलईडी बाई-प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और स्पोर्टी इंटीरियर मिलेंगे।