यहां देखें निसान किक्स का नया वीडियो टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में 'V-मोशन' ग्रिल, एलईडी डीआरएल्स के साथ लगे प्रोजेक्टर हेडलैंप इसके एक्सटीरियर को जहां बेहतरीन बनाते हैं वहीं इसमें लगे 17- इंच के फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स, पावर्ड ORVMs और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक बढ़िया एसयूवी के तौर पर पेश करते हैं।
निसान किक्स के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लबाई 4,384mm , चौड़ाई 1,813mm चौड़ी और ऊंचाई 1,656mm है। वहीं इस कार व्हीलबेस 2,673mm है, जो इसके इंटीरियर में स्पेस को जगह देता है। निसान किक्स 5 सीटर एसवीयू के तौर पर आएगी। जिसमें कार के चारों कोनों पर चार कैमरे लगाए गए हैं। बात करें इसके इंजन की तो कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध होने की संभावना है।
किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा। जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा।
कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। भारत में अपने वाहन उतारने के बाद से अबतक निसान को औसत रिसपॉन्स से ही काम चलाना पड़ा है।
हैचबैक और मिड रेंज सेडान सेगमेंट में भी कंपनी कोई चमतकार नहीं दिखा पाई। इस सेगमेंट में अभी भी मारुति और हुंडई की कारों का तिलिस्म कायम है। वहीं एसयूवी सेगमेंट में भी निसान की टेरानो ने उतना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं किया जैसा उसकी सहयोगी कंपनी रेनो की डस्टर का रहा, लेकिन हो सकता है निसान की यह कार कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हो।