फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan kicks launching date is 22nd jan, You can get the world cup ticket know in details

निसान की इस कार से ग्राहकों को मिलेगा Cricket World Cup का टिकट जीतने का मौका

Sun, 13 Jan 2019 09:46 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 13 Jan 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Nissan kicks launching date is 22nd jan, You can get the world cup ticket know in details
Nissan kicks

निसान अपनी कार किक्स को लांच करने की पूरी तैयारी कर चुका है। चेन्नई के प्लांट से इस कार को डीलर्स के पास भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निसान की इस कार को 22 जनवरी को अधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि इस कार के ग्राहकों के लिए एक लकी ड्रा की स्कीम शुरू की है जिसमें 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप की टिकट जीतने का सुनहरा मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन


2019 में होने वाले ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में किक्स को अधिकारिक कार के रुप में चुना गया है। इसमें भाग लेने वाले ग्राहकों में से 500 लकी विनर्स को चुना जाएगा। अगर आप भी चाहते हैं कि निसान की कार के साथ वर्ल्ड कप का देखने का भी मौका मिल जाए तो देरी किस बात की है। कार की ऑफिशियल वेबसाइट या निसान डीलरशिप पर जाकर किक्स को 25,000 रुपए की टोकन राशि पर बुक कर लिजिए। 

विज्ञापन

Nissan kicks launching date is 22nd jan, You can get the world cup ticket know in details
Nissan kicks

निसान किक्स की लंबाई 4384 एमएम, चौड़ाई 1813 एमएम और ऊंचाई 1656 एमएम है। जबकि इसका व्हीलबेस 2673 एमएम है। निसान किक्स के इंजन की बात करें, तो किक्स में एच4के 1.5 लीटर 1498 सीसी का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 106 पीएस की पॉवर और 142 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि किक्स में के9के 1.5 लीटर 1461 सीसी का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 110 पीएस की पॉवर और 240 एनएम का टॉर्क देता है।

किक्स का पेट्रोल वैरियंट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ आएगा, जबकि डीजल वैरियंट में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प रहेगा। हालांकि अभी तक निसान ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस्स ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी या नहीं। निसान किक्स में चारों तरफ कैमरे दिए गए हैं, जिसका 360 डिग्री व्यू डैशबोर्ड पर लगी 8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर देखा जा सकता है।

Nissan kicks launching date is 22nd jan, You can get the world cup ticket know in details
Nissan kicks

इसके अलावा किक्स में 4 एयरबैग, हिल होल्ड, एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। किक्स का ग्राउंड क्लीयरेंस 210 एनएम है, जो इस सैगमेंट में सबसे ज्यादा है। इस सेगमेंट में पहली बार एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, 17 इंच अलॉय व्हील, 100 किग्रा लोडिंग कैपेसिटी के साथ रूफ रेल और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। निसान ने हालांकि अभी तक किक्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे बेस वैरियंट की कीमत 9.2 लाख से लेकर 14 लाख रुपए तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed