Nissan Kicks ने कंपनी को दी 'Kick', मात्र 8 दिन में 13 हजार से ज्यादा बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किक्स से निसान ने अकेले डैटसन ब्रांड को छोड़कर 55% की बिक्री में वृद्धि की। हालांकि ब्रांड के बाकी प्रोडक्ट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिनमें 25% की गिरावट देखी गई। भारतीय बाजार में अपनी दशा सुधारने के लिए निसान किक्स को लॉन्च किया गया था।
निसान किक्स को भारत में INR 9.50 लाख के शुरूआती मूल्य के साथ उतारा गया। इस प्राइस रेंज के साथ यह कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा, रेनो कैप्चर और मारुति एस-क्रॉस को टक्कर देती है। किक्स वर्तमान में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
निकास किक्स की लंबाई 4384 एमएम, चौड़ाई 1813 एमएम और ऊंचाई 1656 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2673 एमएम है। किक्स में एच4के 4 सिलेंडर 1.5 लीटर 1498सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 106 पीएस की पॉवर और 142 एनएम का टॉर्क देता है।
वहीं डीजल वेरियंट के9के 4 सिलेंडर 1.5 लीटर 1461सीसी का इंजन दिया गया है, जो 110 पीएस की पॉवर और 240 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और डीजल इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर नहीं दिया गया है।
निसान किक्स में पहली बार 360 डिग्री का डिस्प्ले का फीचर दिया गया है। वहीं डेशबोर्ड पर 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ये फीचर 30 लाख की महगी कारों में ही आते हैं। इसके अलावा 4 एयरबैग्स, हिल होल्ड, एबीएस, ईबीडी, निसान कनेक्ट एप, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, 17 इंच अलॉय व्हील्स, ऑटो एसी, 100 किग्रा की कैपेसिटी वाला रूफ रेल्स दिया गया है।