फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan kicks becomes the official car for the 2019 icc cricket world cup

Icc cricket world up 2019 में दिखेगी निसान की यह कार

Tue, 04 Dec 2018 11:42 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Nissan kicks becomes the official car for the 2019 icc cricket world cup
nissan kicks becomes the official car of ICC worldcup

निसान इंडिया भारत में जल्द अपनी कार लांच करने वाली है। जिसका कंपनी ने टीजर वीडियो भी जारी कर दिया है। फिलहाल, कंपनी ने घोषणा की है कि आने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए नई निसान किक्स आधिकारिक कार होगी, जिसे 30 मई से 14 जुलाई 201 9 तक इंग्लैंड और वेल्स द्वारा आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


विश्व कप की आधिकारिक कार के रूप में, निसान किक्स आठ प्रमुख शहरों में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी लेकर भारत में एक ट्रॉफी दौरे पर जाएंगे। मुंबई से शुरू होने पर, नई किक्स पुणे, अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली / एनसीआर को कवर करेंगी।
विज्ञापन


भारत में निसान-आईसीसी एसोसिएशन और ट्रॉफी टूर के बारे में बात करते हुए, निसान इंडिया ऑपरेशंस के अध्यक्ष थॉमस कुहल ने कहा, "भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल ही नहीं है ये इससे किसी ज्यादा है। हम इस खेल का एक अभिन्न हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं जो देश को एकजुट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Nissan kicks becomes the official car for the 2019 icc cricket world cup
Nissan kicks

कार को बतौर फीचर्स देखा जाए तो यह एक शानदार एसयूवी साबित हो सकती है। कार में 'V-मोशन' ग्रिल, एलईडी डीआरएल्स के साथ लगे प्रोजेक्टर हेडलैंप इसके एक्सटीरियर को जहां बेहतरीन बनाते हैं वहीं इसमें लगे 17- इंच के फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स, पावर्ड ORVMs और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक बढ़िया एसयूवी के तौर पर पेश करते हैं।

निसान किक्स के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लबाई 4,384mm , चौड़ाई 1,813mm चौड़ी और ऊंचाई 1,656mm है। वहीं इस कार व्हीलबेस 2,673mm है, जो इसके इंटीरियर में स्पेस को जगह देता है। निसान किक्स 5 सीटर एसवीयू के तौर पर आएगी। जिसमें कार के चारों कोनों पर चार कैमरे लगाए गए हैं। बात करें इसके इंजन की तो कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध होने की संभावना है। 

Nissan kicks becomes the official car for the 2019 icc cricket world cup
Nissan Kicks
किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा। जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। 

कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। भारत में अपने वाहन उतारने के बाद से अबतक निसान को औसत रिसपॉन्स से ही काम चलाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed