निसान की इस कार से फ्री में पहुंच जाएंगे दिल्ली से शिमला, जानें कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर वाहन कंपनियां जोर-शोर से लगी हुई हैं। जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में तेजी से उभर रही है। कंपनी ने CES 2019 शो में अपनी कार इलेक्ट्रिक कार Leaf के सेकंड जनरेशन को पेश किया। कार का नाम LEAF e + रखा गया है।
इस कार के तीन ट्रिम होने की जानकारी सामने आई है। जो LEAF S PLUS, LEAF SV PLUS और LEAF SL PLUS हैं। Leaf दिखने में काफी आकर्षक है। सेकेंड जनरेशन की निसान लीफ में बेहतर एयरोडायनैमिक डिजाइन दिया गया है, जो ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है। कार का लुक एकदम शार्प बनाया गया है।
निसान की यह कार ड्राईवर को निसानकनेक्ट स्मार्टफोन ऐप का उपयोग करने की अनुमति देती है, जैसे कि वाहन की स्थिति की निगरानी, चार्ज निर्धारण, निकटतम चार्जिंग स्टेशन खोजने और कार को गर्म करने या ठंडा करने जैसे सभी कार्य करेगी। अन्य नई विशेषताओं में डोर-टू-डोर नेविगेशन भी शामिल है।
निसान लीफ में पहले उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इसमें 40 kWh की बैटरी दे सकती है लेकिन इसमें 62 kWh की बैटरी दी गई है, वहीं कार एक बार चार्ज होकर 364 किमी तक चल सकती है। इसके अलावा कार में क्विक चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे बैटरी को सिर्फ 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक आसानी से चार्ज किया जा सकता है।