{"_id":"5e300e718ebc3e4aff740ca4","slug":"nissan-compact-suv-india-nissan-cars-in-india-upcoming-compact-suv-cars-in-india-2020-nissan-motors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nissan भारत में उतारेगी अपनी नई compact SUV कार, Brezza, Venue, Nexon से होगा मुकाबला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Nissan भारत में उतारेगी अपनी नई compact SUV कार, Brezza, Venue, Nexon से होगा मुकाबला
Tue, 28 Jan 2020 04:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 28 Jan 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Nissan Sub Compact SUV EM2
- फोटो : social media
जापानी मल्टीनेशनल कार निर्माता कंपनी Nissan India (निसान इंडिया) भारतीय बाजार के लिए एक नई सब-4-मीटर SUV (एसयूवी) पर काम कर रही है, और इसे इसी साल 2020 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। निसान का कहना है कि नई सब-कॉम्पेक्ट SUV को एक ऑल न्यू प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। कंपनी ने इस एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा करने से मना कर दिया। हालांकि ऑटो सेक्टर के जानकारों का मानना है कि यह मॉडिफाइड सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म हो सकता है, जिस पर Renault Triber (रेनॉ ट्राइबर) को बनाया गया है।
विज्ञापन
कंपनी ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में अपनी इस आनेवाली एसयूवी की पहली टीजर तस्वीर से पर्दा उठाया। इस नई कॉम्पैक्ट SUV का कोडनेम EM2 रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपने हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए नई-नई गाड़ियां ला रहा है। निसान इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी भारत में एक नई सब कॉम्पैक्ट SUV लाएगी। कंपनी की योजना है कि वह हर साल भारत में अपना एक नया उत्पाद लॉन्च करेगी। इसके अलावा डैटसन भी भारत में अपनी मौजूदा लाइन अप के अपडेट्स लॉन्च करती रहेगी।
भारत में बनेगी नई एसयूवी
Nissan की इस नई एसयूवी का डिजाइन जापान में तैयार होगा। हालांकि कंपनी इस गाड़ी का उत्पादन भारत में करेगी। यानी Nissan की यह नई SUV मेड इन इंडिया होगी।
Nissan की इस नई एसयूवी का डिजाइन जापान में तैयार होगा। हालांकि कंपनी इस गाड़ी का उत्पादन भारत में करेगी। यानी Nissan की यह नई SUV मेड इन इंडिया होगी।
मुकाबला
Nissan की नई sub compact SUV का भारत में मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Tata Nexon, Ford EcoSport और Mahindra XUV300 जैसी कारों से होगा।
Nissan की नई sub compact SUV का भारत में मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Tata Nexon, Ford EcoSport और Mahindra XUV300 जैसी कारों से होगा।
भारत में बड़ा निवेश
जापान की इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने भारत में साल 2005 से अब तक 6100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। फिलहाल कंपनी की भारत में 220 आउटलेट्स हैं। कंपनी अभी तक 4.8 लाख व्हीकल्स और 75 लाख इंजन का निर्माण भारत में कर चुकी है। अब यह भारत में अपना कारोबार बढ़ाने में जुटी है। भारत में इस समय निसान की Micra, Kicks, Sunny और GT-R सुपरकार जैसी कई मॉडल्स उपलब्ध हैं। इसके साथ-साथ Datsun के redi Go और Go Plus मॉडल्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं।