फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nine out of 17 big passenger vehicle companies fell in April-October

त्यौहारों पर भी वाहन कंपनियां नहीं जमा पाई रंग, ब्रिकी में आई भारी गिरावट

Sun, 11 Nov 2018 04:46 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Nine out of 17 big passenger vehicle companies fell in April-October
हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs मारुति सियाज
देश में यात्री वाहन बेचने वाली 17 बड़ी कंपनियों में से करीब आधी की बिक्री में अप्रैल-अक्टूबर के बीच गिरावट देखी गई है। इसमें अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की बिक्री में गिरावट मुख्य तौर पर हुई है। वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सियाम ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा है कि नौ कंपनियों की बिक्री अप्रैल-अक्टूबर के बीच घटी है।
विज्ञापन


प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांडो में फॉक्सवैगन, रेनो निसान और स्कोडा की बिक्री इस दौरान भारतीय बाजार में घटी है। फॉक्सवैगन इंडिया की घरेलू बिक्री इस अवधि में 24.28 प्रतिशत घटकर 21,367 वाहन रही। वहीं रेनो इंडिया की बिक्री भी 26.17 प्रतिशत घटकर 47,064 वाहन रही।
विज्ञापन


इसी तरह समीक्षावधि में निसान मोटर्स इंडिया की बिक्री सालाना आधार पर 26.81 प्रतिशत घटकर 22,905 इकाई रही। स्कोडा आटो इंडिया की बिक्री 1.48 प्रतिशत घटकर 9,919 वाहन, इसुजु मोटर्स इंडिया की बिक्री 18.32 प्रतिशत घटकर 1,248 इकाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिएट इंडिया ने इस दौरान केवल 481 वाहन बेचे जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में की गई बिक्री से 69.9 प्रतिशत कम है। वाहन कंपनियों की बिक्री में गिरावट के रुख पर सियाम के उप महानिदेशक सुगतो सेन ने कहा, ‘‘ यह रुख पूर्व में भी देखा गया है। इसमें से कुछ कंपनियां साझेदारी कर इसको (बिक्री बढ़ाने) ठीक करने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही वे भारत से अपना निर्यात बढ़ा रही हैं।’’

फोर्ड ने महिंद्रा और टोयोटा और सुजुकी ने साझेदारी की घोषणा की है। उनका लक्ष्य भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाना है। पिछले साल जनरल मोटर्स ने भारत में अपनी कारों की बिक्री बंद कर दी थी। घरेलू कंपनियों में समीक्षावधि के दौरान फोर्स इंडिया की बिक्री में 16.88 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और उसने कुल 1,246 वाहन बेचे। वहीं महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बिक्री 32.04 प्रतिशत घटकर 333 इकाई रही।


मित्सुबिशी के एसयूवी वाहन बेचने वाली हिंदुस्तान मोटर्स फाइनेंस कॉरपोरेशन की बिक्री भी 44.57 प्रतिशत घटकर 189 इकाई रही। वहीं देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री अप्रैल-अक्टूबर में 9.1 प्रतिशत बढ़कर 10,44,749 वाहन रही। टाटा मोटर्स की बिक्री इस दौरान 25.65 प्रतिशत, होंडा कार्स इंडिया की बिक्री 2.98 प्रतिशत और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री 14.69 प्रतिशत बढ़ी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed