{"_id":"5940ce178664197c5d8b48df","slug":"next-gen-duster-will-unveil-on-22-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 जून को दिखाई जाएगी नेक्स्ट जेनरेशन 'एसयूवी' डस्टर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
22 जून को दिखाई जाएगी नेक्स्ट जेनरेशन 'एसयूवी' डस्टर
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : renault india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शायद आपको यह बात पता हो कि रेनो डस्टर जिसे आप भारत में इस नाम से जानते हैं इस गाड़ी को यूरोपियन देशों में डासिया ब्रांड के तहत बेची जाती है। उम्मीद की जा रही है कि पेरिस में आयोजित होने जा रहे एक प्राइवेट इवेंट में रेनो डस्टर की दूसरी पीढ़ी को प्रदर्शित करे। खबर ये भी आ रही है कि यह गाड़ी फ्रैंकफर्ट मोटरशो से अपनी शुरुआत करेगी जो सितंबर में आयोजित होगा।
विज्ञापन
कुछ वेबसाइटों पर इसकी खूफिया तरीके से ली गई तस्वीरें भी नजर आई हैं। तस्वीरों के आधार पर बात करें तो मौजूदा डस्टर से यह काफी लंबी दिख रही है व इसका अंदाज बेहद आक्रामक है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके प्लेटफॉर्म में भी कुछ मोडीफिकेशन किया गया है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा इसके बारे में काई और जानकारी नहीं मिली है। आपको बताते चलें कि डस्टर के जरिए ही रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बनाई थी जिसे बाद में कंपनी ने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के जरिए और पुख्ता किया।
विज्ञापन