{"_id":"5c35e6f6bdec2256cb725051","slug":"new-world-record-in-australia-at-an-event-in-canberra-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"126 कारों के एक साथ 'जले' टायर तो हुआ कुछ ऐसा, पढ़ें क्या है माजरा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
126 कारों के एक साथ 'जले' टायर तो हुआ कुछ ऐसा, पढ़ें क्या है माजरा
Wed, 09 Jan 2019 05:50 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क,अमर उजाला
ऑटो डेस्क,अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 09 Jan 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Burnout World Record Set in Australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया की राजधानी केनबरा में चल रहे समरनैट्स कार फेस्टिवल में एक नया रिकॉर्ड बना है। जिसमें करीब 126 गाड़ियों ने एक साथ टायर बर्नआउट करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। बता दें, बर्नआउट में गाड़ीयां तो खड़ी रहती है, लेकिन उनका पहिया घूमता है। इन कारों से इतना धुआं उठा कि कई मिनट तक लोगों को कुछ दिखाई ही नहीं देता।
विज्ञापन
यहां देखें वीडियो
विज्ञापन
इस फेस्टिवल में करीब 5000 गाड़ियों ने भाग लिया था। समरनैट्स फेस्टिवल में रिफिटिंग वाली गाड़ियों की प्रतियोगिता होती है। जिसको आयोजन 1987 में शुरू हुआ था। इस साल इसका आयोजन 3-6 जनवरी तक किया गया। इस समारोह को केनबरा में होने वाली ऑटोमोटिव सभा के एक भाग के रूप में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
रिकॉर्ड में भाग लेने वाली कारें क्लासिक ऑस्ट्रेलियाई कारें Ford Falcon, Holden Commodore, Mustangs आदि थी। पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो 2013 में 69 कारों का था, लेकिन 2017 में सऊदी अरब ने 119 कारों के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ा था।