फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New Toyota corolla sedan unveil in november 2018

कैसा हागा टोयोटा कोरोला का नया वर्जन, लांच से पहले जानें खासियत

Mon, 29 Oct 2018 04:43 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
New Toyota corolla sedan unveil in november 2018
Corolla 2019
टोयोटा कोरोला के नए वर्जन को पेश करने जा रही है। कार में आपको कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। टोयोटा कोरोला को पहले से कहीं शार्प और अग्रेसिव बनाया गया है। हालांकि कंपनी कार को फिलहाल नवंबर में होने वाले चीन के ग्वांगझोउ मोटर शो 2018 में पेश करेगी। इसके बाद ही इसे भारत में लांच किया जाएगा।   
विज्ञापन


कोरोला कार के इंटीरियर में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन नई कोरोला टोयोटा सेफ्टी सेन्स 2.0 के साथ लांच होगी।  जिसमें खास तौर पर पडेस्ट्रियन डिटेक्शन के साथ ऑटोनॉमस इमर्जेंसी ब्रेकिंग भी शामिल होगी। इसके अलावा कार में  इंटेलिजेंट क्रूज कंट्रोल, लेन-डिपार्चर वॉर्निंग, लेन-कीप असिस्ट और ऑटो हाई बीम जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी। 
विज्ञापन


गौरतलब हो, हाल ही में कोरोला हैचबैक और कोरोला स्पोर्ट हैचबैक को बाजार में उतारा गया था। इन दोनो कारों की ही तरह नई कोरोला सेडान भी कंपनी के नए प्लैटफॉर्म TNGA (टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर) पर बेस्ड होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लांच होने वाली इस कार में कंपनी ने टोयोटा का डेटा कम्युनिकेशन मॉड्यूल फीचर भी दिया है, जो रियल-टाइम ड्राइविंग डेटा की तर्ज पर सेफ्टी, सिक्यॉरिटी और कम्फर्ट पर केंद्रित हर समय कनेक्टिविटी में बनाएं रखता है। कोरोला को पहली बार पीएचईवी (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिल वीइकल) के साथ उतारा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed