फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New technology Hyundai Genesis GV60 face recognition tech for door lock and open

Genesis GV60: चेहरा पहचानते ही खुल जाएगा गाड़ी का दरवाजा, नहीं पड़ेगी चाबी की जरूरत, लोगों को खूब लुभा रही ये तकनीक

Sat, 18 Sep 2021 10:05 AM IST
संजीव कुमार झा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Sep 2021 10:05 AM IST
सार

हुंडई मोटर ग्रुप की लग्जरी व्हीकल डिविजन Genesis GV60 ने गाड़ी के दरवाजे को खोलने के लिए नया फीचर 'फेस कनेक्ट टेक्नोलॉजी' को जोड़ा है। जिसके तहत अब गाड़ी का दरवाजा आदमी का चेहरा पहचानते ही खुल जाएगा।

विज्ञापन
New technology Hyundai Genesis GV60 face recognition tech for door lock and open
Genesis GV60 - फोटो : Hyundai

विस्तार

हुंडई मोटर ग्रुप की लग्जरी व्हीकल डिविजन Genesis GV60 ने स्मार्ट कारों के लिए एक नई तकनीक की घोषणा की है, जो कि लोगों को खूब लुभा रही है। दरअसल, कंपनी ने गाड़ी के दरवाजे को खोलने के लिए नया फीचर 'फेस कनेक्ट टेक्नोलॉजी' को जोड़ा है। जिसके तहत अब गाड़ी का दरवाजा आदमी का चेहरा पहचानते ही खुल जाएगा और इसके लिए चाबी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


जेनेसिस का कहना है कि नई तकनीक से ग्राहकों को अपनी गाड़ी पर्सनलाइज करने में मदद मिलेगी, जिससे बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिल सकेगा। कंपनी के अनुसार यह नई तकनीक बेहद ही शानदार है और रिस्टबैंड या पिन कोड दर्ज करने की तुलना में बेहतर सुविधा प्रदान करती है। जेनेसिस ने कहा कि तकनीक जल्द ही अपने वाहन पोर्टफोलियो में अपनी जगह बना लेगी। कंपनी के अनुसार यह गाड़ी साल 2022 की शुरुआत से बाजार में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


सारी सेटिंग्स खुद-ब-खुद एडजस्ट हो जाएंगी
फेस कनेक्ट टेक्नोलॉजी के जरिए जैसे ही ड्राइवर की पहचान होगी वैसे ही गाड़ी की सीट, स्टीयरिंग व्हील, हेड-अप-डिस्प्ले (HUD), साइड मिरर और इंफोटेनमेंट की सेटिंग्स खुद-ब-खुद एडजस्ट हो जाएंगी। इस तकनीक में नियर इन्फ्रा-रेड (NIR) कैमरा का उपयोग किया गया है, जो कि अंधेरे में भी काम करेगा और पहचान कर पता लगा सकेगा कि चेहरा सिस्टम में पहले से रजिस्टर है या नहीं। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर घर से निकलते समय आप चाबी भूल भी जाते हैं तो कोई बात नहीं क्योंकि इसे खोलने के लिए आपका चेहरा काफी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण प्रणाली की भी सुविधा
इसके अलावा, एक नई फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण प्रणाली GV60 ड्राइवरों को बायोमेट्रिक स्कैनर का उपयोग करके वाहन शुरू करने की अनुमति देती है। इसका मतलब है कि आप कार के अंदर चाबी छोड़ सकते हैं और सैर करने के लिए बाहर जा सकते हैं। और वापस आने पर केवल अपने चेहरे और फिंगरप्रिंट का उपयोग करके वाहन के दरवाजे को खोल सकते हैं।


नई तकनीक लाने से कंपनी कायम कर सकती है वर्चस्व
नई तकनीक की पेशकश कर कंपनी ऑटो सेक्टर में वर्चस्व कायम करना चाहती है।   स्मार्ट और किफायती तकनीक के मामले में GV60 भविष्य में कई कंपनियों को पीछे छोड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed