{"_id":"5940de60866419645d8b48c3","slug":"new-polo-will-unveil-on-16th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जून को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी नई पोलो","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
16 जून को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी नई पोलो
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : VW
फोक्सवैगन अब पूरी तरह से अपनी नई पोलो से पर्दा हटाने को तैयार है। कंपनी 16 जून को इस गाड़ी को प्रदर्शित करने जा रही है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय लॉन्चिंग लगभग छह महीने बाद होगी। इस कार निर्माता ने इस गाड़ी के टीजर इमेज को जारी किया है। यह कार को टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया और इसकी कुछ ऑटो उत्साहियों ने तस्वीरें भी निकाली हैं। पहले के मुकाबले यह ज्यादा आकर्षक व व्यावहारिक लग रही है। इसकी हेडलाइट को फिर डिजाइन किया गया है तथा इसकी छत स्लोप वाली है। इसका रियर भी काफी शानदार दिख रहा है।
विज्ञापन
नई पोलो को अब कंपनी के नए एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। नई कार 4053 मिलीमीटर लंबी, 1751 मिलीमीटर चौड़ी व 1446 मिलीमीटर चौड़ी होगी तथा इसका व्हीलबेस 2564 मिलीमीटर का होगा। इसके बड़े व्हीलबेस के वजह से न सिर्फ केबिन में बढ़िया जगह बनेगी तथा इसका बूट पहले के मुकाबले ज्यादा जगह वाला होगा। नई पोलो का केबिन पूरी तरह से नया बनाया गया है जिससे प्रतिस्पर्धियों को अच्छी टक्कर दी जा सके। इसका डैशबोर्ड साफ्ट है तथा इसमें दिए गए बटन व कंट्रोल काफी हद तक फेसलिफ्टेड गोल्फ से लिए गए हैं। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पार्क पायलट ऑटोमेटिक पार्किंग और कीलेस एंट्री जैसे फीचर इसमें मौजूद होंगे।
विज्ञापन
पोलो के एंट्री लेवल मॉडल में टर्बोचार्जड 1.0 लीटर तीन सिलेंडर पेट्रोल व डीजल इंजन लगेगा जो कि 65 एचपी, 75 एचपी, 95 एचपी और 115 एचपी की शक्ति देता है। अब पोलो में संभव है कि 1.2 लीटर वाला पेट्रोल इंजन नजर न आए।
विज्ञापन