चालान की फर्जी खबरों से रहें सावधान, इन पांच चीजों के लिए आपको नहीं देना पड़ेगा जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ है तब से लोग अच्छे तरीके से ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक नियम अब पहले से ज्यादा सख्त हुए हैं साथ ही चालान भी भारी-भरकम हो चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच चालान को आजकल कई तरह की गलत अफवाहें फैल रही हैं। जैसे आधी बाजू की शर्ट पहनन कर ड्राइव करने पर चालान कट रहा है। गाड़ी में अलग से बल्ब नहीं रखा तो चलान कट जाएगा, इतना ही नहीं अगर कार चलाते समय हेलमेट नहीं पहना तो भी चालान कट जाएगा। हालत ये हो चुकी है कि आम जनता इन बातों से परेशान हो रही है।
अफवाहों से बचें
कई मीडिया हाउस अपने पोर्टल पर नए मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में गलत जानकारियां दे रहे हैं। इस बारे में देश के केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर पर कहा कि “मुझे खेद है, आज फिर हमारे मीडिया के कुछ मित्रों ने सड़क सुरक्षा कानून जैसे गम्भीर विषय का मजाक बनाया है। मेरा सबसे आह्वान है, लोगों की जिंदगी से जुड़े इस गम्भीर मसले पर इस प्रकार गलत जानकारी फैला कर लोगों में भ्रम ना पैदा करें।“
इन पांच बातों के लिए नहीं होगा आपका चालान
नए मोटर व्हीकल एक्ट में के अंतर्गत जिन पांच बातों के लिए चालान का प्रवाधान नहीं हैं उनके बारे में हम आपको बता रहे हैं...
-
अगर आप आधी बाजू की शर्ट पहन कर गाड़ी चलाते हैं तो आपका चालान नहीं होगा
-
अगर आप लुंगी-बनयान पहनकर गाड़ी चलाते हैं तब भी आपका कोई चालान नहीं कटेगा
-
गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने पर भी आपका चालान नहीं काटा जायेगा
-
अगर गाड़ी का शीशा गंदा हो, तब भी आपका चालान नहीं कटेगा
-
चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर आपका चालान नहीं कटेगा
जो लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं वो ऐसा करने से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।