फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New Motor Vehicle Act there is No Challan in these five things

चालान की फर्जी खबरों से रहें सावधान, इन पांच चीजों के लिए आपको नहीं देना पड़ेगा जुर्माना

Thu, 26 Sep 2019 11:47 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 26 Sep 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
New Motor Vehicle Act there is No Challan in these five things
No Challan - फोटो : Social

जब से देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ है तब से लोग अच्छे तरीके से ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक नियम अब पहले से ज्यादा सख्त हुए हैं साथ ही चालान भी भारी-भरकम हो चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच चालान को आजकल कई तरह की गलत अफवाहें फैल रही हैं। जैसे आधी बाजू की शर्ट पहनन कर ड्राइव करने पर चालान कट रहा है। गाड़ी में अलग से बल्ब नहीं रखा तो चलान कट जाएगा, इतना ही नहीं अगर कार चलाते समय हेलमेट नहीं पहना तो भी चालान कट जाएगा। हालत ये हो चुकी है कि आम जनता इन बातों से परेशान हो रही है।   

विज्ञापन

अफवाहों से बचें

कई मीडिया हाउस अपने पोर्टल पर नए मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में गलत जानकारियां दे रहे हैं। इस बारे में देश के केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर पर कहा कि “मुझे खेद है, आज फिर हमारे मीडिया के कुछ मित्रों ने सड़क सुरक्षा कानून जैसे गम्भीर विषय का मजाक बनाया है। मेरा सबसे आह्वान है, लोगों की जिंदगी से जुड़े इस गम्भीर मसले पर इस प्रकार गलत जानकारी फैला कर लोगों में भ्रम ना पैदा करें।“

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच बातों के लिए नहीं होगा आपका चालान

नए मोटर व्हीकल एक्ट में के अंतर्गत जिन पांच बातों के लिए चालान का प्रवाधान नहीं हैं उनके बारे में हम आपको बता रहे हैं...
 

  1. अगर आप आधी बाजू की शर्ट पहन कर गाड़ी चलाते हैं तो आपका चालान नहीं होगा

  2. अगर आप लुंगी-बनयान पहनकर गाड़ी चलाते हैं तब भी आपका कोई चालान नहीं कटेगा

  3. गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने पर भी आपका चालान नहीं काटा जायेगा   

  4. अगर गाड़ी का शीशा गंदा हो, तब भी आपका चालान नहीं कटेगा

  5. चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर आपका चालान नहीं कटेगा


जो लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं वो ऐसा करने से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed