फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New MINI Countryman Launched in India at starting price of Rs 34.90 Lakh

नई जेनरेशन की MINI Countryman कार भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 34.90 लाख रुपये

Thu, 03 May 2018 03:57 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
New MINI Countryman Launched in India at starting price of Rs 34.90 Lakh
MINI Countryman

BMW ने भारत में अपनी नई जेनरेशन की कार कंट्रीमैन को लॉन्च कर दिया है। इस कार की पहली झलक इसी साल फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2018 में देखने को मिली थी। कंपनी का दावा है कि आकार में यह अब तक की सबसे बड़ी कंट्रीमैन कार है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 34.90 लाख रुपये है। वहीं इसके मिनी कूपर S JCW (जॉन कूपर वर्क्स) की एक्सशोरूम कीमत 41.4 लाख रुपये और इसके टॉप मॉडल कूपर SD की एक्सशोरूम कीमत 37.4 लाख रुपये है।

विज्ञापन


BMW की नई कंट्रीमैन के फीचर्स की बात करेंं तो इसे पेट्रोल और डीजल इंजन दोनोंं वेरियंट में बाजार में उतारा गया है। साथ ही कंपनी ने इस कार को काफी हद तक हाईटेक बनाने की कोशिश की है। नई कंट्रीमैन में साइज के अलावा कार का व्हीलबेस भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा इसमें फ्लोटिंग रूफ, बड़े आकार के हैडलैंप्स और हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है। वहीं नई जेनरेशन की कंट्रीमैन में ब्लूटूथ, सैटेलाइट नेविगेशन, इमरजेंसी ई-कॉलिंग जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा 8.8 इंच की टच-स्क्रीन डिस्प्ले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल वेरियंट में कंपनी ने 2.0 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है जो 189 बीएचपी पावर और 280 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसमें 2.0 लीटर का चार सिलेंडर वाला डीजल इंजन है जो 188 बीएचपी पावर व 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन जहां 7.5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पर पकड़ सकता है, वहीं डीजल इंजन 7.7 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed