फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New Maruti suzuki alto facelift and Ford aspire blu could be launch later this year

Maruti लाने वाली है नई Alto, Ford की नई कार भी लॉन्चिंग को तैयार, पढ़ें क्या हैं फीचर

Mon, 18 Feb 2019 03:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 Feb 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
New Maruti suzuki alto facelift and Ford aspire blu could be launch later this year
Ford Aspire Facelift

मारुति सुजुकी अपनी एंट्री लेवल हैचबैक नंबर वन सेलिंग कार ऑल्टो को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले नई फेसलिफ्ट मारुति ऑल्टो की टेस्टिंग के दौरान पिक्चर्स भी लीक हुई थीं। वहीं फोर्ड भी एस्पायर पर बेस्ड कार पर काम कर रही है। फोर्ड की नई कार का वर्ल्ड प्रीमियर इस साल 10 सितंबर को होने वाले फ्रेंकफर्ट मोटर शो में किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नई ऑल्टो Heartect प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड

New Maruti suzuki alto facelift and Ford aspire blu could be launch later this year
Suzuki Regina concept launch auto expo-2

नई मारुति ऑल्टो को लेटेस्ट Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर अब मारुति की सभी कारों को डेवलेप किया जा रहा है। मारुति की नई ऑल्टो सुजुकी फ्यूचर एन-कंसैप्ट माइक्रो एसयूवी रेगिना पर बेस्ड हो सकती है, जिसे 2011 के टोक्यो मोटर शो और 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में आएगा ऑल्टो का इलेक्ट्रिक मॉडल

New Maruti suzuki alto facelift and Ford aspire blu could be launch later this year
Suzuki Regina concept launch auto expo

नई ऑल्टो में नए सुरक्षा मानकों के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस बात की भी गुंजाइश रखी जाएगी कि भविष्य में ऑल्टो का इलेक्ट्रिक मॉडल लाया जा सके। मारुति अपनी वैगन आर के भी इलेक्ट्रिक मॉडल की टेस्टिंग कर रही है, जिसे हाल में शिमला और गुड़गांव में भी देखा गया था। साइज के मामले में यह पुरानी ऑल्टो से ऊंची होगी और रेनो क्विड के लुक में मिनी एसयूवी के तौर पर पेश किया जाएगा।  
 

विज्ञापन

नए बीएस-6 मानक

New Maruti suzuki alto facelift and Ford aspire blu could be launch later this year
Suzuki Regina concept

वहीं नई ऑल्टो में बीएस-6 इंजन दिया जा सकता है। अगले साल से नए बीएस-6 मानक लागू होने हैं। नई ऑल्टो में 800 सीसी और 1 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। वहीं नई ऑल्टो में सीएनजी और एलपीजी वैरियंट भी लॉन्च का जाएगा। सबसे खास बात यह होगी कि नई ऑल्टो में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर दिया जाएगा।
 

अक्टूबर के आसपास लॉन्चिंग

New Maruti suzuki alto facelift and Ford aspire blu could be launch later this year
Suzuki Regina concept launch auto expo-3

वहीं मारुति सुजुकी नई ऑल्टो कीमत पुरानी ऑल्टो के लगभग ही रहेगी। मौजूदा ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 2.80 लाख रुपए से लेकर 4.06 लाख रुपए तक है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति नई ऑल्टो को त्यौहारी सीजन अक्टूबर के आसपास लॉन्च कर सकती है।
 

फोर्ड एस्पायर होगी दूसरी छमाही में लॉन्च

New Maruti suzuki alto facelift and Ford aspire blu could be launch later this year
figo aspire

फोर्ड इंडिया ने फोर्ड एस्पायर को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। वहीं इसके टेस्ट मॉडल को हाल ही में अहमदाबाद में देखा गया, फोर्ड का गुजरात के सानंद में प्लांट भी है। कंपनी फोर्ड एस्पायर ब्लू को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। ब्लू एडिशन दिखने में रेगुलर एस्पायर जैसा होगा, लेकिन इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
 

New Maruti suzuki alto facelift and Ford aspire blu could be launch later this year
Ford-Aspire-Blu
ब्लू एडिशन में ब्लैक ओआरवीएम के साथ ग्लॉस ब्लैक फीनिश में रूफ दी जा सकती है। इसके अलावा ब्लैक फिनिश वाले अलॉय व्हील और फ्रंट में ब्लैक ग्रिल दी जा सकती है। वहीं केबिन में पियानो ब्लैक फिनिश, ब्लू बैजिंग के साथ अपहोस्ट्री का फीचर भी हो सकता है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन होगा, जो 99 बीएचपी की पॉवर देगा, वहीं इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा, जो 94 बीएचपी की पॉवर देगा। दोनों इंजनों में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। वहीं फोर्ड एस्पायर ब्लू की कीमत रेगुलर मॉडल से 15 हजार रुपए ज्यादा हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed