फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   new hyundai tucson 2021 release date new hyundai tucson 2021 interior 2021 hyundai tucson price hyundai motors

2021 Hyundai Tuscon का ग्लोबल प्रीमियर, होगी ह्यूंदै की सबसे शानदार और दमदार एसयूवी

Mon, 14 Sep 2020 08:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Sep 2020 08:26 PM IST
सार

  • नई Tucson के सिर्फ एक्सटीरियर में ही बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। बल्कि इस एसयूवी के इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 
  • भारतीय बाजार में 2021 Hyundai Tucson का मुकाबला Honda CR-V और Jeep Compass जैसी एसयूवी से होगा। 

विज्ञापन
new hyundai tucson 2021 release date new hyundai tucson 2021 interior 2021 hyundai tucson price hyundai motors
Hyundai Tucson 2021 - फोटो : Hyundai (For Reference Only)

विस्तार

Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) अपनी नई एसयूवी 2021 Tucson का 14 सितंबर को ग्लोबल प्रीमियर कर रही है। Hyundai ने नई एसयूवी की एक टीजर तस्वीर जारी की है। नई एसयूवी अपडेटेड फीचर्स और नए डिजाइन के साथ पेश की जाएगी। इस वजह से मौजूदा जेनरेशन Hyundai Tucson का लुक आउटडेटेड लग सकता है। इस कार का वर्ल्ड प्रीमियर 14 सितंबर को लॉस एंजिलिस में और 15 सितंबर को सोल में होगा। 
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
नई 2021 Hyundai Tucson को नेक्स्ट लेवल डिजाइनिंग के साथ पेश किया जा रहा है। जो लुक और डिजाइन के मामले में अन्य एसयूवी से काफी बेहतर दिख रही है। टीजर तस्वीरों से पता चलता है कि नई Hyundai Tucson की डीआरएल सीधे ग्रिल के ट्रेपजोइडल एलीमेंट्स के साथ इंटीग्रेटेड हैं। इस कार में नए टेल लैंप्स दिए गए हैं और ये टॉप पर हॉरिजोंटल एलईडी लाइट बार के जरिए जुड़े हुए हैं। ह्यूंदै का लोगो रियर विंडस्क्रीन के बेस पर है और रियर वाइपर रूफ माउंटेड स्पॉइलर के अंदर दिए जा सकते हैं। नई Tucson एसयूवी को ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश की जा सकती है। इस कार में 19 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर
नई Tucson के सिर्फ एक्सटीरियर में ही बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। बल्कि इस एसयूवी के इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नई Tucson के केबिन में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक चौड़ा फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। नई Tucson में पारंपरिक बटन की बजाय टच सेंसिटिव टेक्नोलॉजी मिल सकती है। 
विज्ञापन

भारत में लॉन्चिंग
भारतीय बाजार में 2021 Hyundai Tucson का मुकाबला Honda CR-V और Jeep Compass जैसी एसयूवी से होगा। भारत में 2021 Hyundai Tucson अगले साल तक लॉन्च की जा सकती है। अगर कीमत की बात करें तो नई 2021 Tucson की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। हालांकि इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि इसकी कीमत कितनी हो सकती है। मौजूदा मॉडल Tucson की एक्स-शोरूम कीमत 22.3 लाख रुपये से 25.6 लाख रुपये के बीच है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed