फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New Hyundai grand i10 Versus Rival

हुंडई आई 10 जैसी कार खरीदना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ें

Fri, 24 Feb 2017 12:01 AM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
New Hyundai grand i10 Versus Rival
हुंडई आई 10 - फोटो : Hyundai India

भारतीय कार बाजार में सबसे बड़ा और विकट मुकाबला हैचबैक कारों में है। इस गला काट प्रतिस्पर्धा में कंपनियां एक दूसरे से आगे निकलने के लिए तरह-तरह के प्रयत्न करती रहती हैं। हाल ही में हुंडई ने अपनी लोकप्रिय आई10 के फेसलिफ्ट मॉडल को बाजार में उतारकर अपने प्रतिस्पर्धियों के लिए नई चुनौती पेश कर दी है।

विज्ञापन


अगर आप इस वर्ग में गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार कंपटीशन पर भी नजर डाल लीजिए। ग्रैंड आई 10 का सीधा मुकाबला मारूति सुजुकी स्विफ्ट, फोर्ड फिगो, टाटा बोल्ट और नई नवेली मारूति सुजुकी इग्निस से है। आइए जानते हैं ये कारें एक दूसरे से कैसे हैं अलग। 
विज्ञापन

 

प्रदर्शन में कौन अव्वल

New Hyundai grand i10 Versus Rival
मारूति सुजुकी इग्निस - फोटो : Amar Ujala
ग्रैंड आई 10 की सबसे खास बात है इसका इंजन। अब इसका यह इंजिन पहले की तुलना में 4 एचपी(75एचपी) की अधिक शक्ति व 30 एनएम(190एनएम) का अधिक टॉर्क देता है। मारुति इग्निस में फिएट का मल्टीजेट डीजल इंजिन लगा है और इसकी शक्ति का थोड़ा फायदा इसे होता है। हालांकि इसकी शक्ति भी 75 एचपी व 190 एनएम की है। स्विफ्ट में भी यही इंजिन प्रयोग हो रहा है इसलिए शक्ति में इग्निस से कोई भी इसमें फर्क नहीं है।

बोल्ट में भी फिएट का 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजिन लगा है इसलिए इसकी शक्ति में कोई भी फर्क नहीं है। जबकि फोर्ड इन सबके विपरीत है और इसके फिगो में 1.5 लीटर इंजिन लगा है जो कि 100 एचपी की शक्ति और 215 एनएम का टॉर्क देती है और यह इस वर्ग में सबसे ज्यादा है। 100 किमीप्रघं की गति यह 10.5 सेकंड में पकड़ लेती है जबकि इग्निस और स्विफ्ट यह काम क्रमशः 12.6 व 13.6 सेकंड में करती हैं। अब बात इस सेगमेंट की सबसे नई ग्रैंड आई10 की करते हैं।

अधिक क्षमता और शक्ति में थोड़ा अपग्रेडेशन के बावजूद यह कार इस प्रतिस्पर्धा में इन दोनों कारों से पीछे रह जाती है और 100 किमीप्रघं की गति पकड़ने में यह 15.1 सेकंड का वक्त लगा देती है। इस मामले में सबसे पीछे खड़ी है टाटा की बोल्ट जो कि इस काम को अंजाम देने में 16.58 सेकंड का वक्त लगाती है। 
 

माइलेज में सबसे आगे कौन

New Hyundai grand i10 Versus Rival
टाटा बोल्ट - फोटो : Tata Motor
सेगमेंट में सबसे नई ग्रैंड आई 10 अब नए आल्टरनेटर मैनेजमेंट सिस्‍टम के जरिए ज्यादा किफायती कार बन गई है माइलेज के मामले में। इसका एआरएआई प्रमा‌णित माइलेज 24.95 किमीप्रली का है।

लेकिन ‌इग्निस अपने कम वजन का फायदा यहां उठाने में सफल रहती है और यह कार 26.8 किमीप्रली का माइलेज देते हुए कंपटीशन में सबसे आगे रहती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर फोर्ड सबको चकित करते हुए अपने बड़े इंजिन के बावजूद 25.83 किमीप्रली का माइलेज देते हुए इस प्रस्पिर्धा में दूसरे नंबर पर रहती है। तीसरे स्‍थान पर मारूति सुजुकी स्विफ्ट रहती है जिसका माइलेज 25.2 किमीप्रली का है, जबकि टाटा बोल्ट 22.95 किमीप्रली माइलेज के साथ सबसे पीछे रह जाती है।   
 
विज्ञापन

बात साइज की

New Hyundai grand i10 Versus Rival
फिगो - फोटो : Amar Ujala
अब बात करते हैं साइज की, इस मामले में फोड्र की फिगो 3886 मिलीमीटर के साथ सबसे लंबी कार है। दूसरे नंबर पर शामिल है स्विफ्ट जो कि 3850 मिलीमीटर लंबाई के साथ दूसरे नंबर पर, 3825 मिलीमीटर के साथ बोल्ट तीसरे नंबर पर, ग्रैंड आई 10, 3765 मिलीमीटर के साथ चौथे नंबर पर जबकि 3700 मिलीमीटर लंबाई के साथ सबसे छोटी कार है।  

1695 मिलीमीटर के साथ स्विफ्ट, बोल्ट और फीगो पहले नंबर पर काबिज होती हैं अगर इस कंपटीशन की बात करें तो। वहीं दूसरी ओर इग्निस 1690 मिलीमीटर के साथ दूसरे स्‍थान पर, तथा इससे भी 30 मिलीमीटर कम चौड़ी आई 10 सबसे पीछे रह जाती है।

ऊंचाई के बारे में बात करें तो 1520 मिलीमीटर के साथ ग्रैंड आई 10 सबसे पीछे रहती है जबकि इग्निस अपने 1595 मिलीमीटर के सा‌थ सबसे ऊंची कार है। व्हीलबेस की बात करें तो इस मामले में फिगो 2491 मिलीमीटर के साथ सबसे आगे रहती है, बोल्ट और इग्निस इसके बाद आती हैं तथा एक बार फिर ग्रैंड आई 10 इस मामले में यहां सबसे पीछे रह जाती है। 
 

किसमें क्या-क्या फीचर

New Hyundai grand i10 Versus Rival
नई हुंडई ग्रैंड आई 10 बनाम सेगमेंट की अन्य कारें।
जैसा की हर कोई हुंडई की कार से उम्मीद करता है कि ये कंपनी फीचर्स ढेर सारे देगी तो इस मामले में ‌आई 10 सबसे आगे है। इसमें आपको 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रायड और एपल दोनों से ही कनेक्ट हो सकता है। पुरानी ग्रैंड आई 10 में रिवर्स कैमरा और क्लाइमेट कंट्रोल नहीं था लेकिन अब इसमें यह कमी भी पूरी हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से बात करें तो इसमें दो एयरबैग और एबीएस स्टैंडर्ड हैं।

इग्निस में भी 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम वाइस कमांड के साथ दिया गया है। इसके अलावा आपको इग्निस में रिवर्स कैमरा, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और प्रोजक्टर आधारित एलईडी हेडलैंप इस कार को एकदम अलग खड़ा करते हैं। हुंडई की ही तरह इग्निस में भी एयरबैग और एबीएस हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड हैं। जबकि फीगो में फीचर्स की काफी कमी दिखती है। इसमें न तो कीलेस एंट्री है और न ही इंफोटेनमेंट सिस्‍टम साथ ही इसका इंटीरियर भी इस प्रतिस्पर्धा में इसे एकदम  अलग खड़ा नहीं कर पाता। लेकिन वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण इसमें दिए गए 6 एयरबैग इसे सबसे सुरक्षित कार बनाते हैं।

स्विफ्ट में कीलेस एंट्री, क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लूटूथ टेलीफोनी तो दिया गया है लेकिन इसमें इग्निस जैसा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है। मारूति स्विफ्ट के हर वेरिएंट में ड्राइवर साइड एयरबैग ऑफर करती है। इसके टॉप वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग और एबीएस स्टैंडर्ड हैं।

वहीं दूसरी ओर बोल्‍ट के एक्सटी वेरिएंट में 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वाइस कमांड के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लूटूथ टेलीफोनी और हरमन ऑडियो सिस्‍टम दिया गया है। इसके एक्सएमएस और टॉप मॉडल एक्सटी में एयरबैग और एबीएस दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed