AUTO EXPO 2018: होंडा की दो नई कारों से उठा पर्दा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो एक्सपो-2018 में होंडा ने अपनी दो नई चमचमाती कारों से पर्दा उठा दिया है। बुधवार को ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी दो नई कार होंडा सिविक और होंडा अमेज को पेश किया। इंडिया की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में होंडा अमेज को आने वाले कुछ महीनों में उतारा जा सकता है। वहीं 10वीं जेनरेशन की होंडा सिविक को 2019 में पेश किया जा सकता है, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये हो सकती है।
इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में नई होंडा सिविक का मुकाबला हुंडई एलांट्रा, टोयोटा कोरोला एल्टिस और स्कॉडा ऑक्टाविया से होगा। वहीं होंडा अमेज मारूति सुजुकी डिजायर, हुंडई एक्सेंट, फॉक्सवेगन एमियो, टाटा टिगॉर, जेस्ट और फोर्ड फीगो एस्पायर को टक्कर देने बाजार में उतरेगी।
डिजाइन की बात करें तो सेकंड जेनरेशन की नई होंडा अमेज में एक लंबा बोनट दिया गया है, जो सामान्य बजट में लंबी कार खरीदने का एहसास दिलाता है। नई अमेज में दसवीं जेनरेशन की अकॉर्ड की तरह स्टाइलिश कर्व लाइनें भी दी गई हैं, जो इसके डिजाइन को ज्यादा आकर्षक रूप दे रही हैं। इसके अलावा नई अमेज की ग्रिल कार के साइड वाले हिस्से तक फैली हुई हैं। ग्रिल के दोनों ओर पतले रैपराउंड हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल डीजल
इंजन क्षमता 1.2 लीटर आई-वीटेक 1.5 लीटर आई-डीटेक
पावर 88 पीएस 100 पीएस
टॉर्क 109 एनएम 200 एनएम
गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/सीवीटी 5-स्पीड मैनुअल
माइलेज 17.8 किमी प्रति लीटर 25.8 किमी प्रति लीटर
होंडा सिविक का डिजाइन
ऑटो एक्सपो 2018 में पेश हुई 10वीं जेनरेशन की नई सिविक को होंडा के ग्लोबल कॉम्पैक्ट प्लेटफार्म पर डिजाइन किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर 2018 अकॉर्ड और पांचवी जनरेशन की सीआर-वी भी बनी है। इसलिए इस लेटेस्ट मॉडल का डिजाइन काफी बेहतर है। बता दें कि होंडा का यह मॉडल पूरी दुनिया में अब तक का बेस्ट सेलिंग मॉडल है। होंडा की नई सिविक पेट्रोल और डीजल इंजन पर आधारित होगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल डीजल
इंजन क्षमता 1.8 लीटर आई-वीटेक 1.6 लीटर आई-डीटेक
पावर 120 पीएस -------
टॉर्क 300 -------