फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New Ford figo get cheaper up to rupee 39000 in india

नई Ford Figo की कीमतों में हुई भारी गिरावट, जानिये नई कीमत

Mon, 29 Apr 2019 04:43 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 29 Apr 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
New Ford figo get cheaper up to rupee 39000 in india
Ford Figo
फोर्ड इंडिया ने अपनी प्रीमियम छोटी कार फिगो की कीमत में बदलाव किये हैं। कंपनी ने इस कार के बेस मॉडल को छोड़कर बाकी सभी वेरियंट्स की कीमतों में कमी कर दी है। आइये जानते है फिगो की नई कीमतें...
विज्ञापन

 

 
 

39000 रुपये सस्ती हुई फिगो

फोर्ड ने फिगो के Titanium पेट्रोल और Titanium Blu पेट्रोल के दाम 39 हजार रुपये घटा दिए हैं। कीमत कम होने के बाद Titanium पेट्रोल की कीमत 6 लाख रुपये और Titanium Blu पेट्रोल की कीमत 6.65 लाख रुपये हो गई है।
इसके अलावा इन दोनों के डीजल मॉडल्स की कीमत क्रमशः 6.90 लाख और 7.55 लाख रुपये कर दी है। वही फोर्ड ने ऑटोमैटिक फिगो Titanium AT पेट्रोल की कीमत में भी 39 हजार रुपये कम दिए हैं जिसके बाद अब इस कार की कीमत 7.70 लाख रुपये हो गई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस मॉडल हुआ महंगा

एक तरफ जहां फोर्ड ने फिगो के सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए है तो वही कंपनी ने इसके बेस मॉडल (Ambiente) की कीमत 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने नई फिगो को ईस साल में लांच किया था तब इसके बेस मॉडल की कीमत 5.15 लाख रुपये रखी गई थी। लेकिन दाम बढ़ने के बाद इसकी कीमत 5.23 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा इसके Ambiente डीजल वेरियंट की कीमत 6.13 लाख रुपये हो गई है।
 
 
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

इंजन की बात करें तो नई फोर्ड फिगो तीन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध में आती है। यह 1.2-लीटर पेट्रोल, दूसरा 1.5-लीटर पेट्रोल और तीसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन है। तीनों ही इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है। ये सभी इंजन बढ़िया माइलेज और परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed