फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MY 2021 Benelli Imperiale 400 Launched at Rs. 1.89 Lakh in India, Rs 10,000 more affordable than the 2020 iteration

2021 Benelli Imperiale 400 भारत में हुई लॉन्च, पहले के मुकाबले कम है कीमत, जानें फीचर्स के बारे में

Mon, 08 Feb 2021 01:31 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Feb 2021 01:31 PM IST
सार

2021 Benelli Imperiale 400 को पुराने बीएस6 वर्जन के मुकाबले कम कीमत में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने से लागत घटाने में मदद मिली है। वहीं कंपनी ने बाइक में देश में ही बने पुर्जों का इस्तेमाल किया है...

विज्ञापन
MY 2021 Benelli Imperiale 400 Launched at Rs. 1.89 Lakh in India, Rs 10,000 more affordable than the 2020 iteration
Benelli Imperiale 400 2021 - फोटो : Benelli

विस्तार

Benelli ने भारतीय बाजार में 2021 Benelli Imperiale 400 को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि बनेली की नई बाइक को पुराने बीएस6 वर्जन के मुकाबले कम कीमत में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने से लागत घटाने में मदद मिली है। वहीं कंपनी ने बाइक में देश में ही बने पुर्जों का इस्तेमाल किया है।    

विज्ञापन


कंपनी की तरफ से जारी बयान जारी कर कहा गया है कि नई MY21 Benelli Imperiale 400 दो साल की अनलिमिटेड किमी स्टैंडर्ड मैन्यूफैक्चरर वारंटी के साथ आ रही है। वहीं ग्राहक अपनी पसंद से दो साल की अतिरिक्त वारंटी भी ले सकते हैं। साथ ही बनेली ग्राहकों को 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है।

विज्ञापन

नई बनेली बाइक में कंपनी ने कोई खास बदलाव नहीं किया है। बाइक में वही पुराने मॉर्डन-रेट्रो डिजाइन, राउंड हेडलैंप्स, टियर-ड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक, स्पोक व्हील्स जैसे फीचर  दिए गए हैं। बनेली की बाइक्स का भारत में निर्माण महावीर ग्रुप की कंपनी अधीश्वर ऑटो राइड इंडिया कर रही है। बाइक का वजन 204 किग्रा है, वहीं सीटों की ऊंचाई 780 एमएम है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है।   

2021 Benelli Imperiale 400 में बीएस6 कंप्लाइंट 374 सीसी सिंगल सिलंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 19 बीएचपी की पावर और 3500 आरपीएम पर 29 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं यह बाइक 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें स्टैंडर्ड डुअल चैनल एबीएस मिलता है। इसमें ऑल-बल्ब लाइटिंग सिस्टम, ड्जिटल इनसेट के साथ ट्विन पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, और यह 32 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।

MY 2021 Benelli Imperiale 400 Launched at Rs. 1.89 Lakh in India, Rs 10,000 more affordable than the 2020 iteration
Benelli Imperiale 400 - फोटो : Benelli

MY 2021 Benelli Imperiale 400 की नई एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये है, जो पहले के मुकाबले 10 हजार रुपये सस्ती है। 2020 मॉडल की बीएस6 बनेली की कीमत 1.99 लाख रुपये रखी गई थी, जबकि 2019 बीएस4 बनेली की कीमत 1,79,500 रुपये थी। वहीं इसकी कीमत रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 के सुपरनोवा और होंडा हाईनेस सीबी350 के DLX Pro वैरियंट के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed