फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MORTH issued draft notification: BS-VI petrol cars can be fitted with retrofitted CNG kits soon

सरकार का बड़ा फैसला: अब इन गाड़ियों में भी लगवा सकेंगे CNG किट, अभी तक का था ये नियम

Mon, 31 Jan 2022 12:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 31 Jan 2022 12:50 PM IST
सार

रेट्रोफिटेड सीएनजी किट की कीमत 50 हजार रुपये तक पड़ती है, लेकिन पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी सस्ती होने के कारण जल्द ही किट की कीमत वसूल हो जाती है, वहीं ज्यादा माइलेज भी मिलता है। मंत्रालय ने सभी 30 दिनों के अंदर सुझाव भी मांगे हैं ताकि अगर जरूरत हो तो अपनी अंतिम अधिसूचना में आवश्यक बदलाव कर सके...

विज्ञापन
MORTH issued draft notification: BS-VI petrol cars can be fitted with retrofitted CNG kits soon
CNG Kit Fitting - फोटो : cngkitssouthdelhi

विस्तार

गाड़ियों में सीएनजी किट लगाने को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गाड़ियों में सीएनजी किट लगाने को लेकर नई मसौदा अधिसूचना जारी की है। नई अधिसूचना में कहा गया है कि जल्द ही कार मालिक अपनी बीएस6 पेट्रोल गाड़ियों में सीएनजी किट लगवा सकेंगे, जिससे उनकी ईधन पर खर्च होने वाली लागत में 40 से 50 फीसदी की कमी आएगी। इस तरह सरकार ने सीएनजी और एलपीजी किट के लिए रेट्रो फिटमेंट के लिए संशोधऩ में अनुमति दे दी है। इस संशोधन के बाद 3.5 टन से कम वजनी BS6 डीजल और पेट्रोल इंजनों में सीएनजी या एलपीजी किट लगाए जा सकेगी।

विज्ञापन

बीएस4 वाहनों को ही है अनुमति

सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में रेट्रोफिट को लेकर उत्सर्जन और अन्य मानकों के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की है। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय से यह मांग महसूस की जा रही थी, क्योंकि इन दिनों देशभर में केवल बीएस-6 उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले वाहन ही बेचे जा रहे हैं। वहीं अभी तक केवल बीएस-4 उत्सर्जन मानकों को पूरा करने वाले वाहनों में ही CNG रेट्रोफिटमेंट की अनुमति है। मंत्रालय के मुताबिक सीएनजी एक एनवायरमेंट फ्रेंडली फ्यूल है और यह पेट्रोल और डीजल इंजन के मुकाबले कम कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन और धुएं का उत्सर्जन करता है।

विज्ञापन

1500 सीसी वाली गाड़ियों को ही अनुमति

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी जो पेट्रोल पर अफी तक ज्यादा रकम खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा सीएनजी हरित ईंधन है, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल है। सरकार ने 1500 सीसी इंजन की क्षमता वाले वाहनों में सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे अधिकांश कारों और कुछ एसयूवी में सीएनजी किट लगाई जा सकेगी। वहीं दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में चलने वाले कॉमर्शियल वाहनों में सीएनजी होना अनिवार्य है, जिससे देखते हुए यह कदम उठाने की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सालों के लिए मान्य

मंत्रालय के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 3.5 टन तक के कुल वजन वाले वाहनों में रेट्रोफिटेड सीएनजी किट्स लगाई जा सकेगी, और यह किट तीन सालों के लिए मान्य होगी, जिसे अगले तीन सालों के लिए बढ़ाया जा सकेगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि रेट्रोफिटेड सीएनजी किट की कीमत 50 हजार रुपये तक पड़ती है, लेकिन पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी सस्ती होने के कारण जल्द ही किट की कीमत वसूल हो जाती है, वहीं ज्यादा माइलेज भी मिलता है। मंत्रालय ने सभी 30 दिनों के अंदर सुझाव भी मांगे हैं ताकि अगर जरूरत हो तो अपनी अंतिम अधिसूचना में आवश्यक बदलाव कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed