{"_id":"5bcffdebbdec226d0679c6f5","slug":"mini-oxford-edition-launch-in-india-know-the-features-and-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mini oxford edition भारत में हुई लांच, लुक्स में इस कार का नहीं है कोई तोड़","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mini oxford edition भारत में हुई लांच, लुक्स में इस कार का नहीं है कोई तोड़
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Mini oxford edition
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन निर्माता कंपनी मिनी ने भारत में अपनी कार मिनी ऑक्सफोर्ड एडिशन को लांच कर दिया है। मिनी की यह कार पॉपुलर थ्री-डोर कूपर S पर पूरी तरह बेस्ड है। दूसरे शब्दों में आप इसे कूपर का स्पेशल एडिशन भी कह सकते हैं। कार को देखने पर इसमें स्पेशल एडिशन की झलक साफ दिखाई पड़ती है।
विज्ञापन
कंपनी ने इस कार की बुकिंग के लिए अमेजन इंडिया से टाई अप किया है। अगर आप भी इस कार को लेने के इच्छुक है तो आप इसे अमेजन की वेबसाइट पर बुक करा सकते हैं। बता दें, मिनी ने इस कार की मात्र 25 यूनिट भारत में बिक्री के लिए उतारी हैं। जिनमें से 15 नारंगी कलर और 10 यूनिट ब्लैक कलर की होंगी।
विज्ञापन
मिनी की इस नई कार के इंटीरियर और एक्सीटिरियर को बेहतरीन तरीके से बनाया है, जिनमें लाइट्स, कस्टमाइज साइड स्कटल्स, डोर सिल फिनिशर, एलईडी डोर प्रोजेशक्शन, इल्यूमिनिटेड डैशबोर्ड और लेदर अपहोल्स्ट्री आदि प्रमुख हैं। कंपनी ने इस कार के सोलारिस ऑरेंज वेरियंट में कार्बन-ब्लैक इंटीरियर दिया है। और मिडनाइट ब्लैक कलर वाली कार में चेस्टर-मैल्ट ब्राउन इंटीरियर दिया गया है।
विज्ञापन
इस कार में कंपनी ने इन फीचर्स के अलावा दो नए पैकेज को भी शामिल किया है। जो कि एक्साइटमेंट और विअर्ड है। एक्साइटमेंट पैकेज में एलईडी इंटीरियर के साथ 12 रंगो के विकल्प में एंबियंट लाइटिंग, डोर और सेंटर कंसोल पर पियाओ ब्लैक यूनियन जैक डिजाइन आदि दिय गए हैं।
विअर्ड पैकेज की बात करें तो इसमें टचपैड कंट्रोलर के साथ 8.8-इंच का टचस्क्रीन, प्रोफेशनल नेविगेशन सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और मिनि फाइंड मेट आदि की सुविधाएं दी गई हैं। मिनी ऑक्सफोर्ड के स्पेशल एडिशन में 2.0-लीटर वाला चार सिलिंडर ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।
जो कि 189 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन कंपनी ने 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इस नई मिनी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 0 से 100 किलोमीटर तक पहुंचने में मात्र 6.7 सेकंड का समय लेती है। मिनी ऑक्सफोर्ड एडिशन को भरत में 44.90 लाख रुपए की कीमत में उतारा गया है।