फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mini John Cooper Works GP Inspired Edition launched in India at RS 16.90 lakh

Mini John Cooper का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, केवल 15 कारों की होगी देश में बिक्री

Sat, 07 Nov 2020 06:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 07 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mini John Cooper Works GP Inspired Edition launched in India at RS 16.90 lakh
Mini John Cooper Works GP Inspired Edition - फोटो : Mini John Cooper

Mini John Cooper Works GP Inspired Edition भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसे ठीक दिवाली से पहले लॉन्च किया है, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसे 16.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। भारत में इसके केवल 15 मॉडल्स की बिक्री होगी। इसके अलावा इसकी बुकिंग ऑनलाइन होगी। 

विज्ञापन

भारत में इस कार की बिक्री कम्पलीट बिल्ट यूनिट के जरिए होगी। यह लिमिटेड एडिशन MINI, जॉन कूपर वर्क्स GP पैक के साथ आता है। इसके एक्सटीरियर में एक्सक्लूसिव रेसिंग ग्रे मेटैलिक कलर दिया गया है। इसके साथ इसमें में एक्सक्लूसिव मेल्टिंग सिल्वर मेटैलिक रूफ, मिरर कैप्स और जॉन कूपर वर्क्स रियर स्पॉइलर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए 2-लीटर, 4-सिलिंडर वाला ट्विन पावर टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 228 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन से लैस है। यह कार महज 6.1 सेकंड में 0-100 किमोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।
विज्ञापन

इसमें 18-इंच का जोन कूपर वर्क्स कप स्पोक टू-टोन अलॉय व्हील्स और GP बैज्ड व्हील हब कैप्स दिए गए हैं। इसमें 6.5-इंच का सर्कुलर सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, जो एलईडी रिंग से सराउंड है। इसका इंफोटेनमेंट फीचर्स एप्पल कारप्ले, मिनी विजुअल नेविगेशन सिस्टम, रेडियो मिनी विजुअल बूस्ट के साथ टच फंक्शन, यूएसबी इंटरफेस के साथ Harman Kardon हाई-फाई ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed