Mini Convertible Sidewalk Edition भारत में हुई लॉन्च, महज 7.1 सेकंड में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BMW India ने अपनी Mini Convertible Sidewalk Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 44.90 लाख रुपये है। कंपनी केवल इसके 15 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री करेगी। ग्राहक मिनी इंडिया की वेबसाइट पर जाकर इस कार को बुक कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इसके पहले एडिशन को साल 2007 में पेश किया था। इसके 2020 वर्जन में आपको बेसिक मॉडल जैसा ही एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलेगा।
MINI Convertible Sidewalk: पावर परफॉर्मेंस
MINI Convertible Sidewalk के पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 189 bhp की मैक्सिमम पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 7-स्पीड स्पोर्ट डुअल-कल्च ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
MINI Convertible Sidewalk: रफ्तार
रफ्तार की बात करें तो यह कनवर्टिबल कार महज 7.1 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 230 किलोमीटर प्रति घंटे है।
MINI Convertible Sidewalk: सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा की बात करें तो इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (डीएससी), क्रैश सेंसर, एबीएस, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (सीबीसी) और रन-फ्लैट इंडीकेटर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
MINI Convertible Sidewalk: फीचर्स और लुक
इसमें कंपनी की तरफ से कई विजुअल अपग्रेड दिए गए हैं। इसमें एक नया डीप लगुना मेटैलिक पेंट स्कीम दिया गया है। जबकि, इसके इलेक्ट्रिक सॉफ्ट-टॉप में एक नया जियोमेट्रिक पैटर्न दिया गया है, जिसे केवल 20 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है। इस प्रीमियम हैचबैक के स्पेशल एडिशन में डुअल टोन, 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें ब्रश्ड एल्यूमीनियम फिनिश्ड डोर धारियां दी गई हैं, जो इसके लुक को और भी बेहतरीन बनाती हैं।
खास बात यहां यह है कि कंपनी ने इसे ठीक त्योहारी सीजन से पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जिससे सेल्स को लेकर कंपनी का टारगेट पूरी हो जाए।