फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mg zs petrol launch date in india mg zs petrol price in india mg motors new car launch in india mg motor india

एमजी मोटर ला रही है MG ZS पेट्रोल कार, Hector से होगी सस्ती, Creta को देगी टक्कर, देखें वीडियो

Mon, 28 Sep 2020 05:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Sep 2020 05:03 PM IST
सार

एमजी मोटर इंडिया नए उत्पादों को पेश करने के साथ-साथ स्थानीयकरण और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन
mg zs petrol launch date in india mg zs petrol price in india mg motors new car launch in india mg motor india
mg zs petrol - फोटो : For Representation Only

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एंट्री के साथ ही कामयाबी पाने में सफल रही MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अपने ब्रांड वैल्यू को लगातार मजबूती दे रही है। ऑटो निर्माता के भारतीय पोर्टफोलियो में इस समय तीन उत्पाद हैं - Hector (हेक्टर), Hector Plus (हेक्टर प्लस) और eZS (ईजेडएस)। इन सभी कारों की कीमत 10 लाख से ऊपर है। कंपनी की आने वाली प्रीमियम Gloster SUV का मुकाबला Toyota Fortuner और Ford Endeavour के साथ होगा। वहीं कंपनी अब सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारतीय बाजार में एक नई और कम कीमत की कार लाने की तैयारी में है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस सेगमेंट में कंपनी की यह कार हेक्टर की तरह 'सुपरहिट' साबित हो सकती है...

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि ब्रांड का अगला उत्पाद बड़े पैमाने पर बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगा, और यह हेक्टर से ज्यादा सस्ता होगा। उन्होंने यह भी कहा कि साफ किया यह उत्पाद अगले वर्ष 2021 में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ब्रांड अब तक विश्वसनीयता स्थापित कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने कम संख्या वाले उत्पादों का सहारा लिया। क्योंकि इस नजरिये में कम संख्या में कर्मचारियों, डीलरों और ग्राहकों की जरूरत रहती है। अब जब इन तीनों पर बहुत अच्छी तरह से ध्यान दिया जा रहा है, तो कंपनी बड़े पैमाने वाले बाजार सेगमेंट में जाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय बाजार में भारी निवेश की भरपाई के लिए ब्रांड को ज्यादा बिक्री की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन

MG ZS Petrol
हालांकि, चाबा ने कंपनी की आनेवाली नई कार के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया। भारतीय बाजार में एसयूवी को पेश करने के एमजी के नजरिए को देखते हुए, ऐसा माना जा है कि इसका सबसे सस्ती उत्पाद एक क्रॉसओवर होगा जो हेक्टर से छोटा है। यह देखते हुए कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ZS पेट्रोल वर्जन को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था, और अब कार की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है, यह वह नई कार हो सकती है जिसका एमजी जिक्र कर रही है। 

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक ZS कार पहले से मौजूद है। इसका साइज और आकार इसे Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस) जैसी एसयूवी की प्रतिद्वंद्वी बनाता है। इस सेगमेंट में बहुत ज्यादा कारों का रजिस्ट्रेशन होता है। अब एमजी की अपनी अगली कार 10 लाख रुपये से कम वाले सेगमेंट में लाने की योजना है, यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि कंपनी इस बड़े बाजार सेगमेंट में कैसा प्रदर्शन करेगी। 

इंजन और पावर
नई कार MG ZS पेट्रोल को पावर देने के लिए वही 1.5 लीटर इंजन का इस्तेमाल हो सकता है जो 141 hp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्प की बात करें तो इसमें 6 MT और 6 DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। यह 5 सीटर एसयूवी के रूप में इंटरनेट तकनीक सुविधाओं के साथ पेश की जाएगी। इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये होने की उम्मीद है। हाल ही में, MG ZS फेसलिफ्ट को यूके में लॉन्च किया गया था। कमोबेश, भारत-स्पेक एमजी जेडएस पेट्रोल में वैसा ही एक्सटीरियर और इंटररियर्स दिया जा सकता है। यहां आप एमजी मोटर यूके का आधिकारिक टीवीसी वीडियो देख सकते हैं। 


भारत में निवेश
नई कारों को लॉन्च करने के लिए, डीलरशिप नेटवर्क बढ़ाने, ग्राहकों के अनुभव में सुधार, ऑफ्ट सेल्स सर्विस जैसी चीजों के लिए एमजी मोटर इंडिया एक साल में अपने भारतीय ऑपरेशंस में और 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश में से अधिकांश हिस्सा अपने हालोल संयंत्र में उत्पादन क्षमता बढ़ाने, स्थानीयकरण स्तर को मौजूदा 70-75 फीसदी से और भी ज्यादा करने और नए उत्पादों को पेश करने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed