फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MG ZS EV participated in first EV trial run between Delhi and Agra

MG ZS EV ने दिल्ली और आगरा के बीच पहले EV ट्रायल रन में लिया हिस्सा

Wed, 25 Nov 2020 09:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 25 Nov 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
MG ZS EV participated in first EV trial run between Delhi and Agra
MG ZS EV - फोटो : MG Motor India

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने दिल्ली और आगरा के बीच ZS EV के साथ पहली बार EV टेस्टिंग परीक्षण में भाग लिया। इस दौरान टेक ट्रायल रन #NHforEV2020 के लॉन्च के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन सिंह रावत भी शामिल रहे।

विज्ञापन

#NHforEV2020 के तहत आयोजित इस ट्रायल रन का मकसद सार्वजनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रांजिट के लिए ई-कॉरिडोर के रूप में यमुना एक्सप्रेसवे की व्यवहारिकता का परीक्षण करना है। ट्रायल रन मुख्य रूप से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और लोकप्रिय पर्यटन मार्ग पर रोडसाइड असिस्टेंस सेवाओं पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

MG ने भारतीय बाजार में जनवरी 2020 में अपनी ZS EV को लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने कोरोना काल में देशभर में 1,000 से अधिक इकाइयों को रिटेल किया। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह 50 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें एक्साइट और एक्सक्लूसिव शामिल हैं। इसके अलावा यह इलेक्ट्रिक कार तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें व्हाइट, रेड और कोपेनहेगन ब्लू शामिल हैं। यह अब आगरा सहित देश भर के 21 शहरों में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 20.88 लाख रुपए (एक्स-शोरूम आगरा) से शुरू होती है।

विज्ञापन

दिल्ली से आगरा तक EV टेक ट्रायल रन के लॉन्च पर एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने कहा, “हमें ZS EV के साथ दिल्ली से आगरा तक आयोजित पहले टेक ट्रायल रन में भाग लेने पर गर्व है। हम भारत में EV इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और इसे विकसित करने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, EV कंपनियों और स्थानीय सप्लाई चेन स्टेकहोल्डर्स को साथ लाने के लिए #NHforEV2020 को धन्यवाद देना चाहते हैं। हम मानते हैं कि भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्राहकों के बीच सही जागरूकता पैदा करेगा और रेंज से संबंधित चिंताओं को हल करने में मदद करेगा। MG में हम 5-वे चार्ज नेटवर्क के साथ भारत में EV इकोसिस्टम का नेतृत्व करने में गर्व महसूस करते हैं। हम भारत के EV इकोसिस्टम को और विस्तार देने के लिए सक्रिय रूप से प्रमुख चार्जिंग इनेबलर्स जैसे कि टाटा पावर और एक्सिकॉम के साथ साझेदारी कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed