फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MG motors announce to launch electric suv soon

देश की सड़कों पर जल्द दौड़ती नजर आएगी इलेक्ट्रिक एसयूवी, MG मोटर ने किया ऐलान

Mon, 22 Oct 2018 11:50 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
MG motors announce to launch electric suv soon
MG motors

बढ़ते पेट्रोल के दाम और लगातार हो रहे प्रदुषण को कम करने के लिए वाहन निर्माता कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि भारत में अभी भी इसको लेकर कफी संशय बना हुआ है। क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पर्यात्प इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं है। कई बड़ी आॅटो कंपनियां और सरकार इस पर दोनों मिलकर काम कर रही है।

विज्ञापन


वैसे तो कई बड़ी कंपनियां अपने वाहन को बाजार में उतारने पर बयान दे चुकी हैं इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए MG मोटर ने घोषणा की है वह साल 2020 तक भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार उतारेगी। MG मोटर को अभी भारत में कुछ ही समय हुआ है,और कंपनी 2019 में अपनी  C-सेगमेंट एसयूवी को लांच करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। 
विज्ञापन


MG मोटर्स इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव छाबा ने बताया कि, भारत में आने से पहले हमने ग्राहकों को कुछ वादे किए थे। जिनको हम पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। " छाबा ने आगे कहा कि, "हमारी कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स यूके और चीन के इंजीनियर्स द्वार डिज़ाइन किए जाते हैं। जिनमें भारतीय टीम का बहुत बड़ा योगदान होता है। इन सभी प्रोडक्ट्स में देसी पुर्ज़ो का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


MG मोटर ने बताया है कि वह देश में लगभग 45 डीलर पार्टनर स्थापित करने जा रहे हैं, जिससे लांच होने वाले वाहनों को ग्राहकों तक पहुंचाने में आसानी हो। इस प्रक्रिया में शुरुआत में करीब 100 कॉन्टैक्ट पॉइंट बनाए जाएंगे, जिनके लिए कंपनी में 1500 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।फिलहात  MG मोटर में 300 लोगों को भर्ती हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed