फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mg motor is all set to launch first suv Hector, here is the details

MG Motor की पहली SUV की तस्वीरें लीक, देखें कब होगी लॉन्च

Sun, 17 Mar 2019 03:05 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 17 Mar 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Mg motor is  all set to launch first suv Hector, here is the details
Mg Hector

MG Motor India अपनी Hector SUV के फाइनल टच पर काम कर रहा है। लेकिन हाल ही में इस प्रोडक्शन-टू-प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल को एक टीवी विज्ञापन के लिए के दौरान अभिनेता Benedict Cumberbatch के साथ देखा गया था। कार में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार होंगे। आइए नजर डालते हैं इस कार से जुड़ी कुछ खास खूबियां पर....

विज्ञापन

 

  • हेक्टर में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और एक शार्क-फिन एंटीना मिलता है।
  • नई एसयूवी बाउजुन 530 की री-बैजिंग वर्जन होगी।
  • एमजी एसयूवी में इन-बिल्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। 
  • कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम द्वारा नेविगेशन और ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकेगी।
  • इस SUV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और FCA-sourced का 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है। 

Mg motor is  all set to launch first suv Hector, here is the details
Mg Hector
  • डायमेंशन में यह होंडा सीआर-वी से बड़ी और टाटा हैरियर के बराबर हो सकती है। 
  • कीमत के हिसाब से इस एमजी एसयूवी का मुकाबला जीप कंपास से हो सकता है।
  • इसमें सनरूफ, डैशबोर्ड पर ट्रिम्स और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 
  • खबरों की मानें तो इस एसयूवी में अब तक का सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
  • एमजी हेक्टर दो सनरूफ विकल्पों के साथ आएगा जिसमें निचले ट्रिम्स के लिए एक छोटा और शीर्ष ट्रिम पर सबसे बड़ा इन-क्लास पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। 
  • इसके अतिरिक्त, 360 डिग्री कैमरा, हरमन इन्फिनिटी ऑडियो सिस्टम और सबवूफर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, पुश  स्टार्ट बटन, क्रूज़ कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे। 

बता दें, इस वर्ष के मध्य तक एमजी हेक्टर एसयूवी भारत में लॉन्च हो सकती है। एमजी मोटर अपने भारत के शोरूम को इस समय तैयार कर रहा है। और आने वाले कुछ महीनों में इनका उद्घाटन होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed