{"_id":"60a7a6788ebc3e7de405dfc9","slug":"mg-motor-india-launches-mg-healthline-as-a-24-7-medical-consultation-facility-for-its-customers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: एमजी मोटर इंडिया ने शुरू की एमजी हेल्थलाइन, ग्राहकों को देगी मुफ्त मेडिकल सलाह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना से जंग: एमजी मोटर इंडिया ने शुरू की एमजी हेल्थलाइन, ग्राहकों को देगी मुफ्त मेडिकल सलाह
Fri, 21 May 2021 05:54 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 21 May 2021 05:54 PM IST
सार
एमजी मोटर इंडिया के ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर या MY MG APP (माय एमजी एप) के जरिए खुद को रजिस्टर करके इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
MG Hector
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने समुदायों की सेवा और सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में शुक्रवार से एमजी हेल्थलाइन शुरू करने का एलान किया है। इसका मकसद अपने ग्राहकों को डॉक्टरों के साथ मुफ्त ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श के लिए एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराके उनकी मदद करना है।
विज्ञापन
एमजी ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर या MY MG APP (माय एमजी एप) के जरिए खुद को रजिस्टर करके इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस सेवा में ग्राहकों को खुद या उनके परिवार के सदस्यों के लिए उच्च योग्यता प्राप्त डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता ने कहा, "हमारी सभी कम्युनिटी सेवाएं एमजी सेवा के तहत दी जाती है और यह पहल इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारे ग्राहकों को समर्थन और सहायता प्रदान करने के लिए है।"
डॉक्टर 24×7 प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी करते हुए यह सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। विशेषज्ञों की मेडिकल टीम पहले परामर्श के 72 घंटे बाद एमजी ग्राहकों से भी संपर्क करेगी।
डॉक्टर 24×7 प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी करते हुए यह सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। विशेषज्ञों की मेडिकल टीम पहले परामर्श के 72 घंटे बाद एमजी ग्राहकों से भी संपर्क करेगी।
सामुदायिक सेवाओं की एक पहल एमजी सेवा के तहत कार निर्माता इस चुनौतीपूर्ण समय में विभिन्न पहल कर रहा है। इसकी हेक्टर एम्बुलेंस देश की सेवा कर रहे डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की सेवा में पहले से लगी हुई है। अप्रैल-2021 में इसने देवनंदन गैसेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया और साझेदारी के एक महीने के भीतर वडोदरा में देवनंदन गैसेस के ऑक्सीजन प्लांट में उत्पादन में 31 फीसदी प्रति घंटे की वृद्धि का समर्थन किया है।
इसे जल्द ही 50 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इसने हाल ही में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रेडीहेल्थ के साथ मिलकर गुरुग्राम में कोविड-19 रोगियों के लिए 200 बेड की पेशकश की और पुणे में फंड्स जुटाया और प्रभावितों को बायोडिग्रेडेबल बेडशीट बांटी।
इसे जल्द ही 50 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इसने हाल ही में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रेडीहेल्थ के साथ मिलकर गुरुग्राम में कोविड-19 रोगियों के लिए 200 बेड की पेशकश की और पुणे में फंड्स जुटाया और प्रभावितों को बायोडिग्रेडेबल बेडशीट बांटी।