1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी MG Motor की कारें, जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) नए साल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी एक जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। कंपनी अपने कारों की कीमतों को एक जनवरी 2021 से 3 फीसदी तक महंगा कर सकती है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।
एमजी मोटर इंडिया भारतीय बाजार में MG Hector, MG ZS EV और MG Gloster जैसी कारों की भी बिक्री करती है। अगर आप इन कारों को मौजूदा कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर तक इनकी खरीदारी करनी होगी।
एमजी मोटर इंडिया के अलावा ह्यूंदै, मारुति सुजुकी, रेनो इंडिया और महिंद्रा जैसी दिग्गज कार कंपनियों ने भी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी हैं। हालांकि, रेनो इंडिया के अलावा बाकी सभी कंपनियों की गाड़ियों की कीमतें कितनी बढ़ेंगी इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं है।
7-सीटर वाली MG Hector Plus जनवरी महीने में होगी भारत में लॉन्च
बता दें कि MG Hector Plus इसी साल जुलाई महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। लेकिन उस समय कंपनी ने इसका सीटर मॉडल ही लॉन्च किया था, जिसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट दिया गया।