{"_id":"5c358b5bbdec225696330425","slug":"mg-motor-announce-name-of-his-first-suv-hector-will-be-the-name","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: MG Motor ने वीडियो टीजर के जरिये अपनी पहली एसयूवी के नाम का किया ऐलान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
वीडियो: MG Motor ने वीडियो टीजर के जरिये अपनी पहली एसयूवी के नाम का किया ऐलान
Wed, 09 Jan 2019 11:24 AM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
MG motors
भारतीय आॅटो मोबाइल जगत में लगातार बढ़ती संभावनाएं देखकर MG मोटर्स जल्द भारत में अपनी पहली एसयूवी लांच करने जा रही है। हालांकि इस कार को कई भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कार में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार होंगे। फिलहाल इस कार के नाम की कंपनी ने एक टीजर के साथ अधिकारिक घोषणा की है। तो एक नजर इस खास एसयूवी के टीजर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
Mg Hector
आइए नजर डालते हैं इस कार से जुड़ी कुछ खास खूबियां पर।
- इस कार को जून 2019 में लांच किया जा सकता है।
- नई एसयूवी बाउजुन 530 की री-बैजिंग वर्ज़न होगी।
- एमजी एसयूवी में इन-बिल्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी।
- कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम द्वारा नेविगेशन और ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकेगी।
- एमजी एसयूवी में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन दिया जाएगा।
- डायमेंशन में यह होंडा सीआर-वी से बड़ी और टाटा हैरियर के बराबर हो सकती है।
- कीमत के हिसाब से इस एमजी एसयूवी का मुकाबला जीप कंपास से हो सकता है।
- इसमें सनरूफ, डैशबोर्ड पर ट्रिम्स और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
- खबरों की मानें तो इस एसयूवी में अब तक का सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।